scriptलड़की के पेट में हुआ दर्द,परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल फिर खुला यह राज,सब रह गए सन्न | minor girl complained pain in stomach died | Patrika News

लड़की के पेट में हुआ दर्द,परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल फिर खुला यह राज,सब रह गए सन्न

locationग्वालियरPublished: Aug 13, 2017 09:20:00 pm

Submitted by:

monu sahu

शहर के नदी पार टाल पर एक 12 साल की किशोरी ने पेट में दर्द होने की शिकातय अपने परिजनों से की। परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले गए।

minor girl

minor girl complained pain in stomach

ग्वालियर। शहर के नदी पार टाल पर एक 12 साल की किशोरी ने पेट में दर्द होने की शिकातय अपने परिजनों से की। परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जेएएच अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों को आशंका है कि किशोरी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस किशोरी की मौत का कारण पता लगाने के लिए जांच कर रही है। नदी पार टाल निवासी महेंद्र सिंह जाटव के चार भाइयों का परिवार एक ही मकान में रहता है।
महेंद्र के चार बेटी,एक बेटा है। शनिवार की सुबह महेंद्र घर से ट्रैक्टर लेकर निकल गए। महिलाएं घर के कामकाज में व्यस्त थीं। अचानक महेंद्र के दूसरे नंबर की 12 साल की बेटी निधि जाटव ने पेट में दर्द की शिकायत परिजनों से की। परिवार के लोग किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां किशोरी की गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे 108 बुलाकर ग्वालियर के जेएएच के लिए रैफर कर दिया। लेकिन गोला का मंदिर चौराहे पर ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। जेएएच पहुंचने पर निधि को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घरवालों ने आशंका जताई है कि निधि ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। लेकिन कमरे में परिजनों को कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला है। मृतक के चाचा ने बताया कि घर में कोई जहरीला पदार्थ नहीं है। कुछ दिन पूर्व खटमल मारने की दावा जरूर लाई थी। अस्पताल की सूचना के 2 घंटे बाद पुलिस पड़ताल के लिए डेड हाउस पहुंची। पुलिस ने बताया कि किशोरी की मौत का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। मुरार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो