scriptMonsoon Update: Meteorological Department gave a big update, 76 hours of heavy rain | Monsoon Update: मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट, 76 घंटे रौद्र रूप दिखाएगी बारिश, उठ सकती है धूल भरी आंधी | Patrika News

Monsoon Update: मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट, 76 घंटे रौद्र रूप दिखाएगी बारिश, उठ सकती है धूल भरी आंधी

locationग्वालियरPublished: Aug 16, 2023 05:28:35 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

Monsoon Update: मानसून ब्रेक के कारण शहर में गर्मी बढ़ने लगी है। उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 0.3 डिसे कम रहा। मौसम विभाग ने 17 अगस्त तक आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं, जिससे उमस भरी गर्मी रहेगी, लेकिन 17 अगस्त के बाद गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

gettyimages-1578585706-594x594.jpg
heavy rain alert

मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में पहुंच गई है। साथ ही बंगाल की खाड़ी भी शांत है। इस वजह से मानसून ब्रेक हो गया है। शहर में तेज हवा चल रही है और बादल भी छा रहे है, लेकिन नमी कम होने की वजह से बरस नहीं रहे। गर्मी के कारण सड़कों पर जमी मिट्टी भी उखड़कर धूल बन गई है, जिससे लोग बेहाल हैं। लोगों को बारिश का इंतजार होने लगा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.