scriptचांद दिखा, आज मनेगी ईदु-उल-फितर | Moon Show, Today Manegee Idu-Ul-Fitr | Patrika News
ग्वालियर

चांद दिखा, आज मनेगी ईदु-उल-फितर

रोजेदारों में ईद की खुशियां छा गई और एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। मस्जिदों और ईदगाहों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

ग्वालियरJun 05, 2019 / 01:45 am

Rahul rai

Idu-Ul-Fitr

चांद दिखा, आज मनेगी ईदु-उल-फितर

ग्वालियर। ईदु-उल-फितर बुधवार को मनाई जाएगी। मंगलवार को चांद दिखने के बाद शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी ने इसका ऐलान किया। इसके बाद रोजेदारों में ईद की खुशियां छा गई और एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। मस्जिदों और ईदगाहों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।
शहर में मस्जिदों और ईदगाहों पर ईद- उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। फूलबाग स्थित मोती मस्जिद रंग बिरंगी रोशनी से सजाई गई है। इस बार रमजाम की शुरुआत 7 मई से हुई थी। रमजान के पाक महीने के बाद ईदु-उल-फितर मनाई जाती है। ईद के अवसर पर मुस्लिम परिवार के लोग सेवइयां और अन्य पकवान बनाते हैं। छोटों को ईदी दी जाती है।
यह रहेगा नमाज का वक्त: सुबह 7.45 बजे शाही जामा मस्जिद फोर्ट रोड़, मस्जिद फर्राशखाना टोपी बाजार में, सुबह 8.30 बजे ईदगाह अवाड़पुरा कम्पू, मस्जिद दरगाह हजरत ख्वाजा खानून, मस्जिद खैरुल हक साहब मददी का बाजार, मस्जिद उस्मानी गेडेवाली सडक़, जामा मस्जिद मुरार में होगी। सुबह 8.45 बजे मस्जिद गाड़ीवालान , मस्जिद मुगल फोर्ट व्यू कॉलोनी, सुबह 9 बजे ईदगाह जीवाजगंज, इंदगाह कंपू, ईदगाह मुरार,मोती मस्जिद फूलबाग, मस्जिद याहया खां आपागंज, मस्जिद नौबहार आपागंज, मस्जिद सिंधी कॉलोनी, मस्जिद वीरपुर बांध, मस्जिद आसमानी नाका चंद्रबदनी गली नं.1 में होगी।
सुबह 9.15 बजे मस्जिद बापूदण्डी की गोठ, मस्जिद शमश्ेार खां लोहिया बाजार, मस्जिद मुल्लाजी की सराय, मस्जिद नूर घोसीपुरा, मस्जिद खारा कुआं शंकरपुर, सुबह 9.30 बजे ईदगाह मोतीझील, मस्जिद दरगाह हजरत मेहराव शाह दाता, मस्जिद नक्षबंदी की हैदरगंज, मस्जिद अकबरी शर्मा फार्म हाउस, मस्जिद पुराना हाईकोर्ट, मस्जिद सिकन्दर कम्पू, मस्जिद हजरत मोहम्मद गौस हजीरा,मस्जिद रंगरेजान, हुजरात का पुल, सुबह 9.45 बजे मस्जिद चौकी वाली तारागंज पर और सुबह 10.15 बजे मस्जिद सुनहरी फालका बाजार में नमाज अदा की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो