वह दोपहर को एक मां बेटी से छेडख़ानी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि मनोज रजक वायु सेना में बी ग्रेड में धोबी की नौकरी करता है। थाटीपुर में कई कोचिंग है जिस पर मनोज कोचिंग की छुट्टी के टाइम पर आकर खड़ा हो जाता था फिर किसी एक छात्रा या महिला को टारगेट करता और उसका पीछा करता। साथ ही मौका पाकर उसके साथ छेडख़ानी करता था।
यह है पूरा मामला
थाटीपुर टीआई शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि आरोपी मनोज के बारे में करीब डेढ़ साल से शिकायत मिल रही थी। लेकिन वो हरकत करके भाग जाता था इसलिए उसकी सटीक पहचान नहीं हो रही थी। कई जगहों पर घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। बुधवार शाम को पीडि़त मां बेटी ने मनोज को घेरने के लिए पुलिस के साथ प्लानिंग की और बताया कि वह जिस ठिकाने पर आकर खड़ा होता है वही से उसे पकड़ा जा सकता है। गुरुवार की दोपहर को जैसे ही आरोपी आया उसे पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दीनदयाल नगर से थाटीपुर आकर महिलाओं और युवती से छेड़छाड़ करता था।