scriptMP assembly election bjp candidate narayan singh and maya singh news | भाजपा ने दक्षिण से नारायण सिंह को पांचवी बार मैदान में उतारा, पूर्व में सतीश के खिलाफ माया | Patrika News

भाजपा ने दक्षिण से नारायण सिंह को पांचवी बार मैदान में उतारा, पूर्व में सतीश के खिलाफ माया

locationग्वालियरPublished: Oct 22, 2023 10:33:54 am

Submitted by:

Sanjana Kumar

जिले की छह विधानसभा में उम्मीदवार घोषित... कांग्रेस विधायकों के खिलाफ पूर्व मंत्रियों को उतारा

congress_in_mp_election.jpg

भाजपा ने लंबी जद्दोजहद के बाद ग्वालियर पूर्व व ग्वालियर दक्षिण के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाह को पांचवी बार मैदान में उतारा है, जबकि माया सिंह ग्वालियर पूर्व से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगी। 2018 में माया सिंह का टिकट काटकर भाजपा ने सतीश सिकरवार को मैदान में उतारा था। लेकिन अब सतीश सिकरवार कांग्रेस पार्टी से मैदान में हैं। कभी भाजपा में साथ रहे सतीश सिकरवार से अब सिंधिया परिवार में मामी का दर्जा रखने वालीं माया सिंह का मुकाबला है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.