scriptबॉलीवुड की पसंद बने मप्र में फि ल्म सिटी बनाने की तैयारी | MP became the first choice of Bollywood | Patrika News

बॉलीवुड की पसंद बने मप्र में फि ल्म सिटी बनाने की तैयारी

locationग्वालियरPublished: Mar 01, 2019 07:41:13 pm

Submitted by:

Harish kushwah

पिछले कुछ सालों से मप्र बॉलीवुड की पहली पसंद बना हुआ है। ग्वालियर. भोपाल, महेश्वर, पचमढ़ी, बुरहानपुर लोकेशंस पर कई फि ल्मों की शूटिंग हो चुकी है। बॉलीवुड की इस दिलचस्पी को देखते हुए प्रदेश का संस्कृति विभाग फि ल्म सिटी बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।

Bollywood news

Bollywood news

ग्वालियर. पिछले कुछ सालों से मप्र बॉलीवुड की पहली पसंद बना हुआ है। ग्वालियर. भोपाल, महेश्वर, पचमढ़ी, बुरहानपुर लोकेशंस पर कई फि ल्मों की शूटिंग हो चुकी है। बॉलीवुड की इस दिलचस्पी को देखते हुए प्रदेश का संस्कृति विभाग फि ल्म सिटी बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। भोपाल और इंदौर के आसपास जमीन तलाशी जा रही है। इस प्रोजेक्ट पर विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है। प्रदेश में फि ल्मों की शूटिंग होगी, तो रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही रंगकर्मियों को भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। पिछली सरकार में भी भोपाल के पास फि ल्म सिटी बनाने पर काम शुरू हुआ था, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और प्रकाश झा जैसे लोगों से बात हुई थी, लेकिन फि र योजना ठंडे बस्ते में चली गई।
प्रदेश में बन चुकी फिल्में

हाल ही में महेश्वर में शूट हुई अक्षय कुमार की पैडमैन और बुरहानपुर में बनी वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की सुई धागा ने काफ ी तारीफ बटोरी है। चंबल के बीहड़ों में बनी सोनचिड़िया के भी काफ ी चर्चे हैं। इससे पहले भी प्रकाश झा राजनीति, गंगाजल टू और आरक्षण जैसी फि ल्मों की शूटिंग कर चुके हैं। कंगना की पंगा भोपाल में शूट हुई। कंगना की फिल्म रिवाल्वर रानी की शूटिंग ग्वालियर में हुई। राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग गौहर महल समेत भोपाल की कई लोकेशंस पर हो चुकी है। संजय दत्त की बायोपिक संजू का कुछ हिस्सा भोपाल की सेंट्रल जेल में शूट हुआ। अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन की फि ल्म युवा की शूटिंग मिंटो हॉल में हुई थी। शाहरुख खान और करीना कपूर की अशोका पचमढ़ी की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट हुई। रितिक रोशन की मोहन जोदारो फि ल्म की शूटिंग जबलपुर में हुई।
प्रदेश की संस्कृति पर बनेंगी शॉर्ट फि ल्में

प्रदेश की बुंदेलखंड, विंध्य, मालवा और निमाड़ की अलग-अलग संस्कृति को लेकर भी शॉर्ट फि ल्मों का निर्माण किया जाएगा। इन फि ल्मों के जरिए प्रदेश के अंचलों की लोककला, संस्कृति, खान-पान, तीज-त्यौहार और पहनावे को दिखाया जाएगा। इस तरह की फि ल्मों के निर्माण से स्थानीय कलाकारों को काम के बहुत मौके मिलेंगे।
मध्यप्रदेश में जंगल, पहाड़ी, नदी, ऐतिहासिक विरासत और वाइल्ड लाइफ भी भरपूर मात्रा में है, जिससे बॉलीवुड को प्रदेश पसंद आ रहा है। यहां हर महीने किसी न किसी फि ल्म की शूटिंग होती है, जिसके कारण प्रदेश को एक्सपोजर भी मिला है। हम फि ल्म सिटी की संभावनाएं तलाश रहे हैं, ताकि प्रदेश का नाम हो, स्थानीय कलाकारों को मौका मिले और रोजगार भी पैदा हो।
डॉ विजयलक्ष्मी साधौ, संस्कृति मंत्री

प्रदेश में फि ल्म सिटी बनना चाहिए। नाट्य विद्यालय होने से यहां पर ज्यादा रंगकर्मी निकल रहे हैं। उनको काम करने का मौका मिलेगा। उनको अपना टैलेंट दिखाने मुंबई नहीं भागना पड़ेगा।
बालेंद्र सिंह, फि ल्म अभिनेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो