scriptशिवराज मंत्रिमंडल : इमरती, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह और अरविंद सिंह भदौरिया ने ली मंत्री पद की शपथ | mp cm shivraj singh chouhan mp cabinet expansion today | Patrika News

शिवराज मंत्रिमंडल : इमरती, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह और अरविंद सिंह भदौरिया ने ली मंत्री पद की शपथ

locationग्वालियरPublished: Jul 02, 2020 12:47:14 pm

Submitted by:

monu sahu

शपथ ग्रहण में मौजूद रहे सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर

mp cm shivraj singh chouhan mp cabinet expansion today

शिवराज मंत्रिमंडल : इमरती, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह और अरविंद सिंह भदौरिया ने मंत्री पद की शपथ

ग्वालियर। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार गुरुवार की दोपहर करीब 11.30 पर हो गया। जिनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया,भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, हरदीप सिंह डंग, महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव और राज्यवर्धन सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
coronavirus in mp : चंबल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 652, गली-मोहल्ला सील

साथ ही मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के क_र समर्थक भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भोपाल में कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहार ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लिस्ट सौंपी। उसके बाद भाजपा और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायकों में बुलाकर मंत्री पद की शपथ दिलवाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो