महिला कार्ड खेलते हुए समीक्षा ने कहा, भाजपा ने यहां एक भी महिला को टिकट नहीं दिया। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। समीक्षा ने क्षेत्रीय विधायक और भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह का नाम लिए बगैर उन पर आरोप लगाया कि १५ साल में इस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। उनसे जब यह पूछा गया कि आप भी इस दौरान महापौर रहीं, ऐसे में आप भी दोषी हैं, तो समीक्षा ने कहा कि मेरे कार्यकाल में विकास हुआ, लेकिन विधायक ने कोई कार्य नहीं कराए।