scriptMP Election 2023 489 Rebel leaders of bjp congress will contest election in gwalior chambal assembly constituency | MP Election 2023 : भाजपा-कांग्रेस के बागी मैदान में डटे, ग्वालियर-चंबल में 489 उम्मीदवार उतरेंगे, सबसे ज्यादा 38 अटेर में | Patrika News

MP Election 2023 : भाजपा-कांग्रेस के बागी मैदान में डटे, ग्वालियर-चंबल में 489 उम्मीदवार उतरेंगे, सबसे ज्यादा 38 अटेर में

locationग्वालियरPublished: Nov 04, 2023 08:14:10 am

Submitted by:

Sanjana Kumar

नाम वापसी के बाद अंचल की 34 विस की तस्वीर साफ... राजनीति में बगावत की प्रयोगशाला भिण्ड-मुरैना...

mp_assembly_election_vidhan_sabha_chunav_mp.jpg

विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई। अंचल की 34 विधानसभा सीटों पर 489 उम्मीदवार जनता के दरबार में अब अपनी किस्मत आजमाएंगे। भाजपा और कांग्रेस की तमाम कोशिशों के बाद भी बागियों को मनाने में नाकाम रहीं। दोनों दलों के 9 बागी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस ने टिकट नहीं मिलने पर इन पार्टियों के कई नेेताओं ने बगावती रुख अपना लिया था। उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यालयों पर प्रदर्शन भी हुए। लेकिन सूची में कोई परिवर्तन नहीं होने के बाद कई बगावती नेताओं ने पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव लडऩे का निर्णय किया। नाम वापसी के बाद ग्वालियर अंचल के भिण्ड, मुरैना, दतिया व शिवपुरी जिले में कुल 8 बागी मैदान हैं। इनमें सबसे ज्यादा भिण्ड 4 बागी हैं। वहीं मुरैना में तीन बागी दूसरी पार्टियों से टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.