ग्वालियरPublished: Nov 12, 2023 08:32:52 am
Sanjana Kumar
- डाक मतपत्र से सात हजार डाल चुके है वोट
- शहर क्षेत्र की विधानसभा पर सबसे ज्यादा कर्मचारियों की वोट ट्रेनिंग के दौरान ही वोट डलवाए गए
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए डाक मतपत्र से वोटिंग चल रही है। ट्रैनिंग के दौरान ही कर्मचारियों को वोट डलवाए जा रहे हैं। सात हजार से अधिक कर्मचारी वोट डाल चुके हैं। इस बार के चुनाव में कर्मचारियों की नाराजगी पदोन्नति व ओल्ड पेंशन को लेकर है। इन दो मुद्दों को लेकर उनकी नाराजगी भी है। 2018 में भी कर्मचारी सरकार से नाराज दिखे थे। इसके चलते डाक मतपत्र में भाजपा की तुलना में कांग्रेस को अधिक वोट मिले थे। कम अंतर की सीटों के जीत को कर्मचारियों की नाराजगी ने प्रभावित कर दिया था।