scriptVIDEO: शिवराज सिंह के मंत्री ने माना- ‘माई के लाल ‘ ने लगा दिया ठिकाने, मोदी सरकार में मचा हडक़ंप | mp election result 2018 minister lal singh arya latest news hindi | Patrika News

VIDEO: शिवराज सिंह के मंत्री ने माना- ‘माई के लाल ‘ ने लगा दिया ठिकाने, मोदी सरकार में मचा हडक़ंप

locationग्वालियरPublished: Dec 11, 2018 03:51:22 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

VIDEO: शिवराज सिंह का करीबी मंत्री बोले- ‘माई के लाल ‘ ने लगा दिया ठिकाने, मोदी सरकार में मचा हडक़ंप

mp election result 2018 minister lal singh arya latest news hindi

VIDEO: शिवराज सिंह का करीबी मंत्री बोले- ‘माई के लाल ‘ ने लगा दिया ठिकाने, मोदी सरकार में मचा हडक़ंप

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के चुनाव का परिणाम पूरे देश में चर्चा में है। सरकार बनाने की गेंद किसके पाले में जा रही है? बड़े से बड़े राजनीति के विशेषज्ञ नहीं बता पा रहे हैं। इसी बीच बीजेपी के एक बड़े नेता ने विवादित बयान देकर शिवराज सिंह की चिंता और बड़ा दी है। भिंड विधानसभा की गोहद सीट से भाजपा प्रत्याशी लाल सिंह आर्य ने विवादित बयान देकर। सीेएम शिवराज के कंठ का पानी सुखाने जैसे काम किया है। लाल सिंह आर्य ने भिंड में बोला कि माई के लाल और एट्रोसिटी एक्ट बयान ने भाजपा को नुकसान पहुंचाया है।

लाल सिंह आर्य के इस बयान के बाद से प्रदेश की राजनीति में हडक़ंप मचा हुआ है।लालसिंह आर्य भाजपा के नेता हैं। लालसिंह आर्य पर कांग्रेस नेता के मर्डर का केस भी चल रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबी होने के कारण ही गोहद विधानसभा से लालसिंह आर्य को टिकट दिया गया है। लालङ्क्षसह आर्य अपने निकट प्रतिद्वंदी कमलेश जाटव जो कि कांग्रेस से प्रत्याशी हैं उनसे पीछे चल रहे हैं। वे भिंड में मतगणना केंद्र परिसर में पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की कम सीटों पर टक्कर होने का मुख्य कारण एट्रोसिटी और माई के लाल पर बयान देने का नतीजा है। इन दो बयानों की वजह से भाजपा को बहुत नुकसान हो रहा है। लेकिन भाजपा पार्टी सरकार बनाएगी। हम वापसी करेंगे।

LIVE UPDATE : श्योपुर-विजयपुर में मतगणना शुरू,चौथे राउण्ड में श्योपुर में कांगेस आगे

 

राज्यमंत्री लालसिंह आर्य ने कहा, एट्रोसिटी एक्ट व माई के लाल बयान से हुआ नुकसान :
मतगणना केन्द्र परिसर में मौजूद गोहद के भाजपा प्रत्याशी व मप्र सरकार में रा’यमंत्री लालङ्क्षसह आर्य ने गोहद सहित अधिकांश सीटों पर भाजपा को हो रहे नुकसान पर मीडियाकर्मियों को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा को सीएम शिवराजसिंह के माई का लाल वाले बयान व एट्रेासिटी एक्ट से नुकसान हुआ है। इसका असर पूरे प्रदेश में हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो