script10 अक्टूबर के बाद हो सकती है मानसून की विदाई, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड | Mp Weather Latest updates Monsoon may depart after October 10 | Patrika News

10 अक्टूबर के बाद हो सकती है मानसून की विदाई, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

locationग्वालियरPublished: Sep 29, 2022 05:18:13 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

हवा का रुख उत्तरीय होने से तापमान 35.90 पर पहुंचा

weather.jpg

,,,,

ग्वालियर। हवा का रुख उत्तर दिशा की ओर होने से इन दिनों पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। बीते दिन यह 35.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक हफ्ते में दिन के तापमान में 9.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है। अब यह और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के समय हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में होता है, इससे पारा नीचे उतरता है, लेकिन अब बारिश थमने से यह उत्तरीय हो गया है, इससे तापमान बढ़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप रही, जिससे गर्मी बढ़ गई। दोपहर बाद हल्के बादल छाने से तापमान में कुछ कमी आई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी कोई प्रभावी सिस्टम एक्टिव नहीं है। बादल भी बहुत कम बन रहे हैं, जिससे गर्मी का अहसास हो रहा है।

दिन का बढ़ा, रात का कम हुआ तापमान

दिन का तापमान 1.4 डिग्री बढ़ गया और रात का 1.4 डिग्री कम हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश में बढ़ सकती है मानसून की विदाई

मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई में अभी समय लगेगा। मौसम विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर ममता यादव ने बताया, बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनने जा रहा है। उसके असर से 6 से 9 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई 10 अक्टूबर के बाद होने के आसार हैं। जिसके बाद कड़ाके की ठंड के आसार बन रहे हैं। राजस्थान से सटे नीमच, मंदसौर, रतलाम सहित कुछ जिलों में एक-दो दिन में परिस्थितियां ठीक रहीं तो मानसून की विदाई हो सकती है। पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई में अभी समय लगेगा।

ऐसे बढ़ गया तापमान

21 सितंबर- 26.70
22 सितंबर- 27.40
23 सितंबर- 30.20
24 सितंबर- 27.80
25 सितंबर- 32.60
26 सितंबर- 33.80
27 सितंबर- 34.50
28 सितंबर- 35.90

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x8e055w
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो