Monsoon 2024: आज भी आंधी व बारिश की संभावना
जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरे बने हैं। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस नमी के कारण शुक्रवार को भी शहर का मौसम बिगड़ेगा। दोपहर बाद आंधी व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना रहेगी। आंधी की गति 60 किमी प्रतिघंटा भी हो सकती है।Monsoon 2024: मानसून आने तक बारिश रहेगी जारी
- अब शहर में लू चलने की संभावना नहीं है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय हो गया है। अगले तीन से चार दिन में पूर्वी मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है। मानसून के आगे बढऩे से बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी का आना जारी रहेगा। जिससे गर्मी पडऩे पर मौसम बदल जाएगा। तेज हवा के साथ बारिश होगी।
- ग्वालियर चंबल संभाग में 28 से 30 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है। मानसून की एंट्री धमाकेदार होने की संभावना है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के 13 जिलों में 21,22,23 जून को तेज बारिश का अलर्ट है। जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 38 जिलों में गरज-चमक और आंधी चलेगी।
न्यूनतम तापमान- 31.2 डिसे
बारिश- 19.3 मिमी
जून में अब कुल बारिश-37.1 मिमी
पारे की चाल
समय तापमान05:30 31.8
08:30 34.0
11:30 38.6
14:30 29.4
17:30 26.4