scriptMPPSC ने किया राज्य सेवा परीक्षा 2018 का नोटिफिकेशन जारी, 18 फरवरी को होगा प्री एग्जाम | mppsc pre 2018 exam notification mppsc 2018 | Patrika News
ग्वालियर

MPPSC ने किया राज्य सेवा परीक्षा 2018 का नोटिफिकेशन जारी, 18 फरवरी को होगा प्री एग्जाम

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2018 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

ग्वालियरDec 12, 2017 / 07:07 pm

shyamendra parihar

mppsc pre 2018 notification, mppsc 2018, mppsc pre exam, mppsc 2018 notification, mppsc pre 2018, mppsc, mppsc indore, mppsc new notification, mppsc 2018 notification issued, mppsc exam calender 2018, mppsc state forest services notification, gwalior news, gwalior news in hindi, mp news

ग्वालियर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2018 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्री एग्जाम 18 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य वन सेवा की परीक्षा भी आयोजित होगी।

 

MPPSC 2018 का एग्जाम शेड्यूल हुआ जारी, फरवरी में प्री और जुलाई में होगी मैंस की परीक्षा, देखें पूरा केलेंडर

 

राज्य सेवा परीक्षा 202 पदों के लिए तो वन सेवा परीक्षा 106 पदों लिए होगी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य सेवा परीक्षा 202 पदों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें डिप्टी कलेक्टर के 27 पद एवं उप पुलिस अधीक्षक के 10 पदों सहित कुल 15 विभागों की सेवाओं के लिए भर्ती की जाएगी। इसके अलावा राज्य वन सेवा के लिए सहायक वन सरंक्षक के 6 पद एवं वन क्षेत्रपाल के 100 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

 

पटवारी परीक्षा के तीसरे दिन इस वजह से कई छात्र नहीं दे पाए परीक्षा, परिजन भी होते रहे परेशान

18 को होगी प्री
एमपीपीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा एंड फॉरेस्ट सर्विसेस में भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राज्य सेवा परीक्षा के लिए 202 व वन सेवा के लिए 106 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। दोनो सेवाओं के लिए एक प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी को होगी, जिसके बाद दोनो सेवाओं के लिए अलग-अलग मैंस परीक्षा व इंटरव्यू आयोजित होंगे।

 

s8वीं व 10वीं पास युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, ऐसे करें एप्लाई

ये है एग्जाम शेड्यूल
18 फरवरी को होने वाली प्री दो पालियों में होगी। पहली शिफ्ट में 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन एवं 2.15 से 4.15 बजे तक सामान्य अभिरूची परीक्षण का पेपर होगा। दोनो ही पेपर में 100-100 सवाल होगें। बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा की मैरिट सामान्य अध्ययन से ही बनेगी, जबकि दूसरे पेपर में अनारक्षित वर्ग के लिए 40 व रिर्जव्ड कैटेगरी के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग माक्र्स क्रमश 40 व 30 लाने होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो