scriptमुबंई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, 2 साल से बंद पड़ी फ्लाइट फिर से शुरु | Mumbai flights can run from July 16 | Patrika News

मुबंई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, 2 साल से बंद पड़ी फ्लाइट फिर से शुरु

locationग्वालियरPublished: Jul 02, 2021 06:20:07 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

मुंबई की फ्लाइट बंद होने की वजह से लोगों को दूसरे शहरों से मुंबई की फ्लाइट पकड़ना पड़ रही है….

No New Airline Operating Flights From Jaipur And Jodhpur Airport

FLIGHTS

ग्वालियर। दो साल से बंद मुंबई की फ्लाइट 16 जुलाई से शुरू हो सकती है। स्पाइसजेट अपनी फ्लाइट को चलाने की तैयारी कर रहा है। एयर इंडिया की फ्लाइट पहले मुंबई जाया करती थी, लेकिन पिछले दो वर्षों से यह फ्लाइट बंद हो गई है, इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई की फ्लाइट बंद होने की वजह से लोगों को दूसरे शहरों से मुंबई की फ्लाइट पकड़ना पड़ रहा है।

मुंबई के लिए फ्लाइट को चलाने के लिए पिछले तीन महीने से प्रयास किए जा रहे हैं। अप्रैल महीने में पहले यह शुरू हो रहा थी, मुंबई के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई थी, लेकिन कोरोना को देखते हुए रद्द कर दी गई थी। वहीं कई महीने में भी इसे चलाने का प्रयास किया गया, लेकिन यह अभी तक चल नहीं सकी। नितिन कुमार, डायरेक्टर, एयरपोर्ट का कहना है कि मुंबई की फ्लाइट को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। यह फ्लाइट 16 जुलाई से चल सकती है।

सिंधिया और शेजवलकर कर चुके हैं प्रयास

मुंबई की फ्लाइट शुरू कराने को लेकर पूर्व में राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद विवेक शेजवलकर भी प्रयास कर चुके हैं। इसके लेकर दोनों ही नेताओं की चर्चा उच्च स्तर पर हो चुकी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x82al0p
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो