scriptएयर इंडिया की लौटी मुस्कान, मुंबई के यात्री बढ़े  | Mumbai passanger increses in Air india | Patrika News

एयर इंडिया की लौटी मुस्कान, मुंबई के यात्री बढ़े 

locationग्वालियरPublished: Oct 15, 2015 07:03:00 pm

त्योहारी सीजन में एयर इंडिया के पैसेंजर्स की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। अभी तक हर दिन 30-35 पैसेंजर ले जाने वाली फ्लाइट अब औसतन 50-55 यात्री ले जाने लगी है।

Air india gwalior

Air india gwalior

ग्वालियर। त्योहारी सीजन में एयर इंडिया के पैसेंजर्स की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। अभी तक हर दिन 30-35 पैसेंजर ले जाने वाली फ्लाइट अब औसतन 50-55 यात्री ले जाने लगी है।

पिछले कई महीनों से पैसेंजर की किल्लत झेल रही एयर इंडिया को यात्रियों के बढऩे से राहत मिली है। हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार की फ्लाइट में औसतन 50 से 55 पैसेंजर सफर कर रहे हैं। एयर इंडिया अथॉरिटी को अभी एयर ट्रैफिक में और इजाफा होने की उम्मीद है। 

अधिकारियों का कहना है कि सप्ताह में दोनों दिन की फ्लाइट में यहां से पिछले दो सप्ताह में पैसेंजर बढ़े हैं। इस सप्ताह उड़ान भरने वाली 70 सीटर फ्लाइट में औसतन 50 से 55 पैसेंजर ने यात्रा की। यह अच्छी स्थिति है। आगामी कुछ महीनों तक पैसेंजर्स की संख्या में कमी नहीं आने वाली है। जुलाई से सितंबर फस्र्ट हाफ तक 30 से 35 पैसेंजर का औसत ही रहा था।

दिल्ली के लिए फ्लाइट अभी नहीं

एयर इंडिया अथॉरिटी अधिकारी का कहना है कि अभी वर्तमान शेड्यूल ही लागू रहेगा। शहरवासियों को दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होने का इंतजार करना होगा। दिल्ली से अन्य शहरों की उड़ानों के लिए यहां से अच्छी बुकिंग मिल रही है। व्यापारी वर्ग काफी समय से दिल्ली के लिए फ्लाइट की मांग कर रहा है। अभी तक विचार से आगे बात नहीं बढ़ पाई है।

शहर में फ्लाइट की टाइमिंग

सोमवार- दिल्ली-ग्वालियर-मुंबई

लैंडिंग-1.20 बजे

टेक ऑफ-1.40 बजे

बुधवार- मुंबई-ग्वालियर-मुंबई

लैंडिंग- 12.20 बजे

टेक ऑफ- 12.50 बजे

पैसेंजर की संख्या बढ़ी है। यहां से दोनों फ्लाइट के लिए औसतन 55 पैसेंजर मिल रहे हैं। कुछ महीनों तक स्थिति अच्छी रहेगी। दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करने को लेकर अभी आदेश नहीं आया है।

दिनेश पुरम, स्टेशन प्रबंध, एयर इंडिया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो