scriptतीन जगह होंगी तानसेन समारोह की संगीत सभाएं | Music meetings of Tansen Festival will be held at three places | Patrika News

तीन जगह होंगी तानसेन समारोह की संगीत सभाएं

locationग्वालियरPublished: Dec 07, 2019 07:32:23 pm

Submitted by:

Avdhesh Shrivastava

संगीत का ख्याति प्राप्त तानसेन संगीत समारोह 16 से 21 दिसंबर तक आयोजित होगा। समारोह के तहत इंटक मैदान, तानसेन समाधि स्थल बेहट, ग्वालियर किला और मोहम्मद गौस का मकबरा परिसर में संगीत सभाओं का आयोजन किया जायेगा।

तीन जगह होंगी तानसेन समारोह की संगीत सभाएं

तीन जगह होंगी तानसेन समारोह की संगीत सभाएं

ग्वालियर. संगीत का ख्याति प्राप्त तानसेन संगीत समारोह 16 से 21 दिसंबर तक आयोजित होगा। समारोह के तहत इंटक मैदान, तानसेन समाधि स्थल बेहट, ग्वालियर किला और मोहम्मद गौस का मकबरा परिसर में संगीत सभाओं का आयोजन किया जायेगा। ग्वालियर के सुप्रसिद्ध संगीत समारोह में अधिक से अधिक संगीत प्रेमी आएं और संगीत का आनंद ले सकें, इसके लिए समारोह का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में तानसेन संगीत समारोह के आयोजन के संबंध में बैठक कर कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय रहते करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कहा कि ग्वालियर के तानसेन संगीत समारोह में सम्पूर्ण देश एवं प्रदेश के संगीत प्रेमी ग्वालियर आते हैं। ग्वालियर के संगीत घरानों के लोग तथा विख्यात संगीत कलाकारों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ कला प्रेमी और संगीत से जुड़े लोग भी तानसेन समारोह के आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करें। स्मार्ट सिटी के माध्यम से भी तानसेन संगीत समारोह के आयोजन एवं प्रचार-प्रसार में एक लाख रूपए की राशि व्यय की जायेगी। कलेक्टर अनुराग चौधरी ने बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि तानसेन संगीत समारोह में होने वाली सभाओं में संगीत श्रोताओं को लाने-ले जाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के माध्यम से बसों की व्यवस्था भी की जायेगी।
इस बार संगीत प्रेमियों के लिए लाने-लेजाने वाली बसों को तानसेन समारोह के आयोजन के रूप में सजाया जायेगा। कलेक्टर ने कलावीथिका के कार्यक्रम अधिकारी वेद शर्मा से कहा कि तानसेन समारोह के आमंत्रण पत्र शीघ्र बुलाए जाएं ताकि समय रहते लोगों तक पहुंचें। इसके साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से भी कला प्रेमियों और संगीत श्रोताओं को तानसेन समारोह में आमंत्रित करने का कार्य किया जाए। नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी की स्क्रीनों पर भी तानसेन संगीत समारोह का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। बैठक में एडीएम किशोर कान्याल, सीईओ स्मार्ट सिटी महिप तेजस्वी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो