scriptशहरवासियों को जागरूक करने में निगम पीछे | nagar nigam did not aware people | Patrika News

शहरवासियों को जागरूक करने में निगम पीछे

locationग्वालियरPublished: Jan 11, 2020 09:32:46 pm

Submitted by:

Vikash Tripathi

प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर लगातार तीन सालों से स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में पहले पायदान पर आ रहा है। इंदौर में इसको लेकर हर नागरिक सक्रिय है फिर चाहे वह हाथ ठेला वाला ही क्यों न हो। इंदौर नगर निगम ने लोगों में इतना अधिक जागरूकता पैदा कीहै कि लोग स्वच्छता सर्वेक्षण को एक मैच की तरह ही देखते हैं। वहीं शहर की बात करें तो नगर निगम जागरूकता लाने में असफल रही है। निगम ने ऐसी कोई गतिविधियां भी नहीं की जिससे लोगों के अंदर इस तरह की फीलिंग देखने को मिले।

शहरवासियों को जागरूक करने में निगम पीछे

शहरवासियों को जागरूक करने में निगम पीछे

दीवारों पर पेंटिंग तक सिमट गया कैंपेन
स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग के लिए टीम कभी भी शहर में सर्वे के लिए आ सकती है। निगम ने पूरे साल स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कोई प्लान ही नहीं बनाया। लोगों को निगम अधिकारी फील कराने में असफल रहे कि शहर की सफाई में हर शहरवासी का योगदान अहम होता है। निगम ने इसको लेकर सिर्फ खानापूर्ति की। पूरी जागरूकता सिर्फ दीवारों को पेंट करवाकर उस पर स्वच्छता संदेश लिखने तक सिमट कर रह गई। पूरे साल जागरूकता के लिए कोई कैंपेन नहीं चलाए गए। यही कारण है कि शहरवासी अभी तक स्वच्छता सर्वेक्षण से नहीं जुड़ पाए हैं।

आखिरी में लगाई मशीनरी
नगर निगम ने पूरे साल तो सफाई पर ध्यान नहीं दिया अब जब कभी भी सर्वे टीम आ सकती है तब निगम पूरी ताकत झोंककर मुख्य क्षेत्र में सफाई कर रहा है। फिर चाहे वह नदी गेट पर स्वर्ण रेखा हो या फिर सड़क। जितने संसाधनों के साथ निगम अभी कार्य कर रहा है अगर शुरु से ही इसे करता तो आज शहर को पहले पायदान पर आने से कोई नहीं रोक सकता था। वहीं अभी भी निगम सिर्फ मुख्य क्षेत्र पर फोकस रखकर कार्य कर रहा है। जबकि कॉलोनियों में अभी भी कचरे के ढेर लगे हैं। निगम इन ढेरों को भी नहीं हटा पाया है।
इंदौर ने वीडियो सॉन्ग बनाया है वहां इसके लिए उन्हें कोई पैसा नहीं देना पड़ा और इसे स्पांसर कर दिया। दूसरा इंदौर लगातार तीन बार से नंबर १ पर है इसलिए लोगों में फीलिंग है अगर हमारी रैंकिंग भी बेहतर आए तो हमारे यहां भी लोगों में फीलिंग आ जाए।
संदीप माकिन, निगमायुक्त
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो