scriptअब खुले में कचरा फैंका तो घर के सामने बजाई जाएगी रामधुन, वानर सेना उड़ाएगी मजाक | nagar nigam will take action against those who through garbage open | Patrika News

अब खुले में कचरा फैंका तो घर के सामने बजाई जाएगी रामधुन, वानर सेना उड़ाएगी मजाक

locationग्वालियरPublished: Dec 02, 2021 07:57:55 pm

Submitted by:

Faiz

शहर में गंदगी और कचरा करने वालों को खिलाफ ग्वालियर नगर निगम अब अनोखा तरीका आजमाने की तैयारी कर रहा है। शहर को गंदा करने वालों के घर पर नगर निगम रामधुन बजवाएगा।

News

अब खुले में कचरा फैंका तो घर के सामने बजाई जाएगी रामधुन, वानर सेना उड़ाएगी मजाक

ग्वालियर. स्वच्छता की रेस में लगातार पिछड़ रहा ग्वालियर प्रशासन अब शहर को स्वच्छता की अग्रिणी श्रेणी में लाने के लिए कमर कस चुका है। शहर में गंदगी और कचरा करने वालों को खिलाफ ग्वालियर नगर निगम अब अनोखा तरीका आजमाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, ये कोई ऐसी सख्ती नहीं होगी, जिसमें कचरा करने वाले पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा, नही ऐसी सख्ती होगी, जिसमें कचरा करने वाले को दंड स्वरूप जेल या अन्य कानूनी कार्रवाई होगी। बल्कि ये एक तरह की गांधीवादी सख्ती होगी, जिसके तहत शहर में या आसपास गंदी करने वाले को गांधीवादी तरीके से शर्मिंदा किया जाएगा।


नगर निगम द्वारा ये व्यवस्था इसलिए भी की जा रही है ताकि, शहर में गंदगी करने वाले लोगों को शर्मिंदा करके उन्हें सफाई अभियान में सहयोग करने और अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जा सके। बता दें कि, इस अनोखी तरकीब के तहत अब जो भी व्यक्ति अपने घर का कचरा निगम की कचरा गाड़ी में डालने के बजाय खुले में फेंकता नजर आएगा, निगम द्वारा उसके घर के सामने रामधुन बजवाई जाएगी। ये रामधुन संबंधित व्यक्ति के घर के सामने पूरा दिन तक बजवाई जा सकती है। निगम इसपर भी बस नहीं कर रहा। उसने संबंधित व्यक्ति को शर्मिंदा करने के लिए खासतौर पर हूटिंग उड़ाने के लिए भी एक खास वानर सेना तैयार कर ली है, जिसे तय समय से मैदान में उतारा जाएगा।

 

पढ़ें ये खास खबर- मंत्री जी का अटपटा बयान, बोलीं – टंट्या मामा का ताबीज कोरोना का अचूक तोड़


तो दिभर सुननी पड़ेगी रामधुन

बता दें कि, शहर लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में पिछड़ रहा है। इसका सीधा कारण लोगों में कचरा व्यवस्था को लेकर लापरवाही देखी जा रही है। लिहाज़ा नगर निगम और जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीर हैं। शहर में नगर निगम की कचरा गाड़ियां डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए जाती हैं। इसके बावजूद लोग खुले में कचरा फेंकते हैं। यही वजह है कि शहर में कई जगह गंदगी का अंबार दिखाई देता है। नगर निगम प्रशासन ने खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है, फिर भी लोग बाज आने को राजी नहीं है।


हठधर्मियों के खिलाफ हठ

इस संबंध में ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ने कहा कि, घर का कचरा बाहर फेंकने वाले हठधर्मी लोगों के खिलाफ निगम भी हठ पालेगा। नगर निगम की टीम खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों के घर पहुंचेगी और घर के सामने दिनभर रामधुन करेगी। स्वच्छता समर्पित टीमें तबतक ऐसे लोगों के घरों के बाहर डेरा डाले रहेंगी, जबतक वो लोग अपने हठ से बाज नहीं आ जाते।

 

बारात में जमकर झूमी दुल्हन, वायरल हो रहा ये वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x860adl
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो