scriptELECTION RESULT 2018 : कांग्रेस ने लहराया परचम,भाजपा को दी करारी शिकस्त,देखें वीडियो | nagriya nikay chunav result 2018 latest news in hindi | Patrika News

ELECTION RESULT 2018 : कांग्रेस ने लहराया परचम,भाजपा को दी करारी शिकस्त,देखें वीडियो

locationग्वालियरPublished: Aug 07, 2018 02:33:35 pm

Submitted by:

monu sahu

कांग्रेस ने लहराया परचम,भाजपा को दी करारी शिकस्त,देखें वीडियो

collector who is pressurizing the workers to propagate the Congress

collector who is pressurizing the workers to propagate the Congress

ग्वालियर। प्रदेश में मंगलवार का दिन कांग्रेस के लिए जश्न का दिन लेकर आया। एक ओर जहां प्रदेश में नगरीय निकाय में हुए चुनाव के रिजल्ट में कांग्रेस ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। साथ ही कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी अनीता प्रजापति को पार्षद चुनाव में हराते हुए अपनी बढ़त बना ली है। आपको बता दें कि इस नगरीय चुनाव को भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा था। खास बात यह है कि नगर पालिका डबरा के वार्ड क्रंमाक 28 में हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने अपनी सीट बचाई और भाजपा को हराकर जीत हासिल की है। मंगलवार को सुबह मतगणना शुरू हुई जिसके आधा घंटे बाद ही रिजल्ट सामने आ गया।
इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रानी रावत ने भाजपा की अनीता प्रजापति को 22 मतों से हराया। रानी रावत को 1102 मत मिले और अनीता प्रजापति को 1080 मत प्राप्त हुए। साथ ही 57 मत नोटा के खाते में गए। इन ५७ लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया और नोटा बटन दबाया।
आपको बता दें कि यह चुनाव भूरीबाई के निधन के बाद यह वार्ड रिक्त हो गया था। जिसे लेकर यहां पर उप चुनाव कराया गया। सुबह 9 बजे से एसडीएम निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतगणना शुरू की गई। जिसका 9.30 बजे रिजल्ट आ गया। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने जीते प्रत्याशी कांग्रेस की रानी रावत को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विनोद शर्मा पुन: सरपंच चुने
भितरवार के पचौरा सरपंच के लिए भी उप चुनाव हुए। यहां विनोद शर्मा के खिलाफ अविस्वास प्रस्ताव पास होने पर यह चुनाव कराया गया। जिसमें विनोद शर्मा पुन: सरपंच चुने गए है। विनोद को 620 मत मिले और सरदार राजेन्द्र सिंह को 528 मत मिले। विनोद शर्मा ने 92 मत से विजय हासिल की। वहीं पांच मतदाताओं ने प्रत्याशियों को पसंद नहीं किया और नोटा पर बटन दबाया।

ट्रेंडिंग वीडियो