ग्वालियर

भाजपा का दिग्गज नेता बोला कांग्रेस के अध्यक्ष और अध्यक्ष की मम्मी चार सौ बीसी में जमानत पर

भाजपा का दिग्गज नेता बोला कांग्रेस के अध्यक्ष और अध्यक्ष की मम्मी चार सौ बीसी में जमानत पर

ग्वालियरApr 26, 2019 / 06:27 pm

monu sahu

भाजपा का दिग्गज नेता बोला कांग्रेस के अध्यक्ष और अध्यक्ष की मम्मी चार सौ बीसी में जमानत पर

ग्वालियर। कांग्रेस का चरित्र देश के लिए खतरनाक है। जिस पार्टी के नेता ओसामा को ओसामाजी और मसूद को मसूदजी कहते हैं तो उन पर सवाल खड़े होना लाजिमी हैं। यहां तक कि पार्टी के अध्यक्ष और उनकी मां धोखाधड़ी के मामले में जमानत पर हंै। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भोपाल संसदीय सीट की भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा द्वारा अपने प्रतिद्वंदी व कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को आतंकी कहे जाने के बयान का समर्थन करते हुए कहा भोपाल का चुनाव अलग प्रकार का है।
 

दिग्विजय सिंह ने अपने प्रशासनिक काल में ऐसे काम किए जिससे उनकी छवि नकारात्मक हो चुकी है। जिसका जवाब उन्हें जनता देगी। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए केंद्र की योजनाओं को बखान भी किया। उन्होंने ग्वालियर संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर के समर्थन में उर्वा, बनवार, दुआ-दुबई, करहिया, पचौरा, गड़ाजर, बागबई समेत कई ग्रामीण क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Home / Gwalior / भाजपा का दिग्गज नेता बोला कांग्रेस के अध्यक्ष और अध्यक्ष की मम्मी चार सौ बीसी में जमानत पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.