script

शरीर को नकारा बना देता है नशा

locationग्वालियरPublished: Mar 27, 2019 07:25:22 pm

Submitted by:

Harish kushwah

तम्बाकू शरीर के लिए दीमक की तरह का कार्य करता है। यह शरीर को नष्ट कर देता है। यह बात स्पीकर के रूप में उपस्थित कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कही। वह जीवाजी विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला में आयोजित राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बोल रहे थे।

ju news

ju news

ग्वालियर. तम्बाकू शरीर के लिए दीमक की तरह का कार्य करता है। यह शरीर को नष्ट कर देता है। यह बात स्पीकर के रूप में उपस्थित कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कही। वह जीवाजी विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला में आयोजित राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. आइके मंसूरी ने की। कार्यक्रम में पहला व्याख्यान कैंसर के लक्षण एवं उपचार पर हुआ। दूसरा व्याख्यान मनोरोग चिकित्सक डॉ. कमलेश उदैनिया ने लिया। उन्होंने बताया कि नशे के कारण सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है। ऐसे लोग सामाज की अवधाराण को नष्ट कर रहें है। तीसरा व्याख्यान डॉ. आलोक पुरोहित ने दिया। उन्होंने बताया कि तम्बाकू सिगरेट, बीडी, पान मसाला युवा पीढी को खत्म कर रही है।
शुभम फर्स्ट व सुनील रहे सेकंड

प्रोग्राम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में छात्र एवं छात्राओं ने पार्टिसिपेट किया था। इसमें प्रथम स्थान शुभम बंसल, द्वितीय सुनील राजौरिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रो. एसके द्विवेदी, प्रो. जेएन गौतम, डॉ. शांतिदेव सिसोदिया उपस्थित थे।
हमारे शरीर पर कार्य करता है विज्ञान

ग्वालियर. विज्ञान हमारे भौतिक शरीर पर कार्य करता है। दवाइयोंं के माध्यम से हम अपने आप को उनका आदी बना लेते हैं, लेकिन हमारे भारत की संस्कृति विज्ञान के साथ ज्ञान की भी जीवन जीने के प्रेरणा देती है। अपने ज्ञान को जाग्रत करो तो अपने जीवन को तुम भलि भांति पहचान सकोगे। यह बात परमआलय ने रंगमहल में आयोजित शिविर में दी। उन्होंने बताया कि कोई भी कार्य करने से पहले उसके नियम को समझो। यदि जीवन में सफ लता हासिल करना है, तो कोई भी कार्य करने से पहले उसके नियम को समझना होगा। ऐसे ही इस शरीर की उर्जा को जाग्रत करना होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो