ग्वालियरPublished: Jul 21, 2023 05:09:25 pm
Ashtha Awasthi
National Junk Food Day: रोटी सब्जी को देखकर अक्सर मुंह बनाने वाले बच्चे जंक फूड देखकर खुश हो जाते हैं। जंक फूड खाने में भले ही टेस्टी लगता हो लेकिन लम्बे समय तक खाने से कई बीमारियां घर कर जाती हैं। जंक फूड का सेवन करने वाले बच्चे अधिकतर मोटापे का शिकार होते हैं। शहर के कैफे और रेस्टोरेंट के शेफ के बीच किए सर्वे के अनुसार हर साल शहर 30 करोड़ का जंक फूड खा जाता है। इसे बच्चों के साथ युवा भी पसंद कर रहे हैं।
आइसीएमआर के अनुसार सेहत को नुकसान पहुंचा रहा जंक फूड
शरीर को एक हेल्दी और पौष्टिक डाइट की जरूरत होती है, जो शरीर को एक्टिव रखने के साथ बीमारियों से भी बचाए। आजकल चलन में जंक फूड का सेवन अधिक हो गया है। नेशनल फूड एंड टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार 2019 में जंक फूड का सेवन करने वालों का आकड़ा जहां 25 प्रतिशत था, वो 2022 में 40 प्रतिशत के पार पहुंच गया है। आइसीएमआर। (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) के अनुसार जंक फूड सेहत को नुकसान पहुंचान वाला खाद्य पदार्थ है।