MUST READ :शादी के लिए सोना खरीदने से पहले हॉलमार्किंग के बारे में जान लें ये जरुरी बात
8 साल पहले खरीदा था प्लॉट
डीएसएफ कॉलोनी में रहने वाले शशिकांत शर्मा इन दिनों भोपाल में प्रोफेसर हैं। उन्होंने 8 साल पहले गुरुकृपा नगर में 29 नंबर का प्लॉट खरीदा था। उनके बाजू में रघुराज गुर्जर ने जमीन खरीदी। शशिकांत का तबादला भोपाल हो गया तो वह चले गए। रघुराज ने इसका फायदा उठाया। उसने फर्जी दस्तावेजों से शशिकांत के प्लॉट के अपने नाम रजिस्ट्री बताई।
15 लाख रुपए का लोन मांगा
फिर इन दस्तावेजों को इंडियन बैंक में पेश कर 15 लाख रुपए का लोन मांगा। उसे जमीन का मालिक समझ कर बैंक ने लोन पास कर दिया। पुलिस ने बताया अब शशिकांत शर्मा प्लाट पर निर्माण कराने आए तब रघुराज का फर्जीवाड़ा सामने आया। महाराजपुरा टीआइ प्रशांत यादव ने बताया फरेब से प्रोफेसर का प्लॉट हड़पने और उस पर कर्जा लेने वाले पर केस दर्ज किया है। उसे तलाशा जा रहा है।