जेसीआई ग्वालियर सुरभि का शपथ ग्रहण समारोह एक निजी होटल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एमएलए प्रवीण पाठक एवं गेस्ट ऑफ ऑनर जोन प्रेसीडेंट अजय शर्मा, शपथ विधि अधिकारी प्रिया शर्मा और नेशनल सिनेटर रितिका गुप्ता उपस्थित रहीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीतू गुप्ता और सचिव अनीता गुप्ता को शपथ विधि अधिकारी ने शपथ दिलाई। तत्पश्चात अन्य कार्यकारिणी पदाधिकारियों और न्यू मेंबर्स को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की थीम तिरंगा रखी गई थी। हॉल को तिरंगा थीम पर डेकोरेट किया गया था और मेंबर्स भी उसी अंदाज में सज संवरकर आए थे। शपथ ग्रहण के पश्चात वर्ष 2019 की अध्यक्ष मणि अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्र में साथ देने वाले मेंबर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम की थीम तिरंगा रखी गई थी। हॉल को तिरंगा थीम पर डेकोरेट किया गया था और मेंबर्स भी उसी अंदाज में सज संवरकर आए थे। शपथ ग्रहण के पश्चात वर्ष 2019 की अध्यक्ष मणि अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्र में साथ देने वाले मेंबर्स को सम्मानित किया।