scriptसनसनीखेज वारदात : घरवाले दफना कर गए, लेकिन जब आए तो जमीन में नहीं थे शव | newborn dead body not found after funeral | Patrika News

सनसनीखेज वारदात : घरवाले दफना कर गए, लेकिन जब आए तो जमीन में नहीं थे शव

locationग्वालियरPublished: Feb 23, 2020 07:07:18 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

newborn dead body not found after funeral: पुलिस के मुताबिक तानसेन नगर में महिला के जुड़वा बच्चे हुए थे। जिसमें बच्ची की मौत हो गई। वह शव को मुक्तिधाम में दफना गए।

newborn dead body not found after funeral

newborn dead body not found after funeral

ग्वालियर. चार शहर का नाका (हजीरा) स्थित मुक्तिधाम से दो नवजात बच्चियों के शव गायब हो गए। परिजन शनिवार को वहां दूध रखने गए तब पता चला। शव के गायब होने पर वहां हंगामा मच गया। हंगामे की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस मान रही है शव को कोई जानवर ले गया होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक तानसेन नगर में महिला के जुड़वा बच्चे हुए थे। जिसमें बच्ची की मौत हो गई। वह शव को मुक्तिधाम में दफना गए। वहीं रंगियाना मोहल्ले में भी एक नवजात की मौत हो गई। उसके परिजन भी शव को उसी मुक्तिधाम में दफना आ। शनिवार को परिजन दूध रखने आए तब पता चला। परिजन का कहना था कि चौकीदार के रहते हुए शव कैसे गायब हो गए। हंगामे की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

पहले भी हो चुके हैं शव गायब
शहर में मृत्यु के बाद शमशान घाट से शव गायब होने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। छोटे बच्चों के शव व उनके शरीर के अंग पहले भी रातों रात गायब होते रहे हैं। पुलिस को जांचपड़ताल में कुछ मालूम नहीं हुआ। कोई भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो