ग्वालियर

कमरे में इस हाल में थी नवविवाहिता,पति खिड़की से देख रहा था सारा खेल,पढ़ें पूरी खबर

शहर के गोला का मंदिर स्थित नारायण विहार कॉलोनी में 22 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता के फांसी लगाने के कारण पता नहीं चल सका

ग्वालियरAug 19, 2017 / 08:33 pm

monu sahu

newlyweds commits suicide

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर स्थित नारायण विहार कॉलोनी में 22 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता के फांसी लगाने के कारण पता नहीं चल सका है। छह माह पहले ही मृतका की शादी हुई थी। वह वह ससुराल से अलग रह रही थी। दो रोज पहले ही वह मायके से नारायण विहार स्थित ससुराल आई थी। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें : बेटी ने खोले मम्मी-पापा के झगड़े के राज,कहा डैडी ने दी ऐसी सजा सुनकर आप भी सहम जाएंगे

नारायाण विहार कॉलोनी निवासी संजय सविता की 6 माह पूर्व ही शादी आगरा निवासी मनू सविता से हुई थी। 22 वर्षीय मनु रक्षाबंधन पर मायके गई थी और वह दो दिन पहले ही जन्माष्टमी के बाद ससुराल लौटी थी। शुक्रवार की दोपहर को संजय काम करने के लिए रेलवे स्टेशन आ गया। संजय रेलवे में कुली है। घर में पत्नी अकेली थी। तभी मनु ने दोपहर कमरा बंद कर साड़ी को फंदा बनाया और पंखे से लटक गई।
यह खबर भी पढ़ें : पेट्रोल डालकर भाई ने सगी बहन को जिंदा जलाया,मां भी थी इस खेल का हिस्सा,पढ़ें पूरी खबर

काफी देर बाद परिवार को घटना का पता चला तो पुलिस को बुलाकर दरवाजे तोड़ा और शव को उतारा गया। सााथ ही जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। शुरुआती जांच के बाद महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मनु के फांसी लगाने की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। मायके पक्ष के आने के बाद नवविवाहिता के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें : डॉक्टर ने जिंदा युवक को किया मृत घोषित और भेज दिया PM हाउस, फिर हुआ ये हाल

साड़ी से फांसी पर लटकी मिली
पति संजय शाम के समय काम करने के बाद घर लौटा। दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। पत्नी मनु का शव छत के कुंदे से फांसी पर साड़ी से लटका हुआ था। पत्नी के फांसी लगाने की सूचना संजय सविता ने गोला का मंदिर थाना पुलिस को दी।

Home / Gwalior / कमरे में इस हाल में थी नवविवाहिता,पति खिड़की से देख रहा था सारा खेल,पढ़ें पूरी खबर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.