scriptदेश-दुनिया की खबर दक्ष को, पलक झपकते ही देता है आंसर, अब दूसरे रिकॉर्ड की तैयारी | News of country and world gives to Daksha, in the blink of an eye, now | Patrika News

देश-दुनिया की खबर दक्ष को, पलक झपकते ही देता है आंसर, अब दूसरे रिकॉर्ड की तैयारी

locationग्वालियरPublished: Dec 02, 2020 11:37:58 am

Submitted by:

Mahesh Gupta

एक मिनट में वल्र्ड की 55 करंसी के नाम बताकर बना चुका वल्र्ड रिकॉर्ड

,

देश-दुनिया की खबर दक्ष को, पलक झपकते ही देता है आंसर, अब दूसरे रिकॉर्ड की तैयारी,देश-दुनिया की खबर दक्ष को, पलक झपकते ही देता है आंसर, अब दूसरे रिकॉर्ड की तैयारी

ग्वालियर.
देश-दुनिया की भौगोलिक स्थिति, दूसरे देशों में चलने वाली कंरंसी, देश की राजधानी, भाषा और धर्म के बारे में यदि आपको 10 साल का बच्चा पलक झपकते ही जवाब दे, तो शायद सुनकर ताज्जुब होगा। लेकिन ऐसा ही करके दिखा रहे हैं ग्वालियर के दक्ष साहनी। क्लास 5वीं में पढऩे वाले दक्ष के पास ऐसे सवाल और उनके जवाब हैं कि सामने वाला दांतों तले उंगली दबा लेता है। इसी वर्ष उन्होंने एक मिनट में वल्र्ड की 55 करंसी के नाम बताकर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है और अब वह दूसरे वल्र्ड रिकॉर्ड की तैयारी में हैं।

ग्रेजुएशन लेवल की पढ़ते हैं बुक्स
अपने अगले लक्ष्य को पाने के लिए वह कोरोना काल में मिलने वाले समय को युटिलाइज कर रहे हैं। वह अध्ययन के साथ ही देश-दुनिया की जानकारी रखने के लिए ग्रेजुएशन लेवल की बुक्स में खोए रहते हैं। चीजों को गूगल पर सर्च करते रहते हैं। एंटरटेनमेंट के लिए वह गिटार बजाते हैं। दक्ष का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें काफी संख्या में फॉलोवर्स हैं। गिटार के साथ ही वह अपने दोस्तों के साथ गाना भी गाते हैं।

दक्ष के सवालों पर खोलनी पड़ती है डिक्शनरी
दक्ष के पैरेंट्स कपिल और कनिका साहनी बताते हैं कि कई बार बेटे के ऐसे सवाल होते हैं कि हमें भी डिक्शनरी खोलनी पड़ जाती है और उस पर भी वह खुद गूगल सर्च कर हमसे पहले चीजों को समझ लेता है। दक्ष का रुझान हर एक फील्ड में है। वह चीजों को अच्छे से कैप्चर करता है और उसे लम्बे समय तक याद रखने की भी क्षमता उसके अंदर है। वह यदि कोई चीज एक बार पढ़ लेता है, तो उसे दोबारा पढऩे की जरूरत नहीं होती। एग्जाम टाइम पर वह खूब एंजॉय करता है।

घूमने जाने से पहले कलेक्ट करता है जानकारी
दक्ष को देश-दुनिया की सैर करने में मजा आता है। वह अभी तक कई शहर घूम चुका है। साथ ही वह थाइलैंड होकर आया है। दक्ष के पिता कपिल बताते हैं कि किसी भी शहर जाने के पहले वह रास्ते भर वहां के बारे में इंटरनेट की मदद से जानकारी कलेक्ट करता है और हमारे लिए वह गाइड का करता है। कभी-कभी इतनी कम उम्र में उसकी जिज्ञासाओं को देखकर हमें भी हैरानी होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो