scriptनिगम की मेहरबानी पर चल रही ईको ग्रीन | Nigam officer obiliged echo green | Patrika News

निगम की मेहरबानी पर चल रही ईको ग्रीन

locationग्वालियरPublished: Feb 24, 2020 08:46:11 pm

Submitted by:

Vikash Tripathi

शहर में कचरा परिवहन कर रही कंपनी ने अपने संसाधनों में वृद्धि नहीं की है और नगर निगम के भरोसे ही चल रही है। आलम यह है कि कंपनी द्वारा अभी तक शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन श्ुारू नहीं किया है। निगम की मेहरबानी से कंपनी सभी ६६ वार्डों में कचरा कलेक्शन का दावा कर रही है जबकि हकीकत में कंपनी सिर्फ ४५ से ५० वार्डो तक ही कचरा कलेक्शन कर रही है।

निगम की मेहरबानी पर चल रही ईको ग्रीन

निगम की मेहरबानी पर चल रही ईको ग्रीन


शहर के सभी ६६ वार्डों में कचरा कलेक्शन और प्रोसेसिंग की जिम्मेदारी ईको ग्रीन कंपनी की है। कंपनी द्वारा कचरा कलेक्शन में कोई दिलचस्पी ही नहीं दिखाई जा रही है। जिसके कारण शहर में कचरा कलेक्शन पूरी तरह से ठप हो गया है। कॉलोनियों में गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती है। ईको ग्रीन अभी तक सभी वार्डों तक नहीं पहुंच पाई है। कंपनी के पास इतना संसाधन ही नहीं है कि वह शहर के ६६ वार्डों में कचरा कलेक्शन कर सके।
निगम ने कंपनी पर मेहरबानी दिखाते हुए ९५ कचरा कलेक्शन वाहन और ड्रायवर ईको ग्रीन कंपनी को दे दिए। इस तरह से कंपनी ६६ वार्डों में कचरा कलेक्शन का दावा करने लगी लेकिन हकीकत में देखें तो कंपनी द्वारा सिर्फ ४५ से ५० वार्डों में ही कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। बाकी के वार्डों में अभी भी निगम की गाडिय़ां ही पहुंच रही हैं।

हर महीने लाखों का पेमेंट
नगर निगम द्वारा कचरा कलेक्शन के लिए ईको ग्रीन कंपनी को हर महीने लाखों रुपए का पैमेंट किया जा रहा है। जबकि जिन वार्डों में ईको ग्रीन कंपनी कचरा कलेक्शन कर रही है वहां भी सही ढंग से रोजाना कचरा कलेक्शन नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद निगम कंपनी को पैमेंट कर रही है।

कंपनी को बचाने में जुटे निगम अधिकारी
शहर में ईको ग्रीन कंपनी द्वारा सही ढंग से कचरा कलेक्शन नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर कई बार कंपनी को नोटिस जारी किए गए लेकिन हर बार निगम अधिकारियों ने कंपनी की तरफदारी की। जब कंपनी द्वारा शहर के सभी वार्डों में कचरा कलेक्शन की बात आई तो निगम ने अपने वाहन और चालकों को कंपनी को देकर कहा कि कंपनी सभी ६६ वार्डों में कचरा कलेक्शन कर रही है। जबकि हकीकत में कंपनी द्वारा ५० वार्डों में भी सही ढंग से कचरा कलेक्शन नहीं किया जा रहा है।
ईको ग्रीन के पास जो संसाधन हैं उनसे ५० वार्डों के आसपास ही कार्य किया जा रहा है। कंपनी को निगम ने संसाधन उपलब्ध कराए थे लेकिन कंपनी ने इसके बावजूद सही ढंग से कार्य नहीं किया। निगम प्रशासक ने कंपनी के पदाधिकारियों को बुलाया है और उनसे मीटिंग के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर कंपनी कार्य नहीं करेगी तो टेंडर निरस्त किया जाएगा।
संदीप माकिन, निगमायुक्त
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो