scriptकश्मीर को नो, फेवरेट बने केरल, श्रीलंका और नेपाल | No Kashmir, Favorite made Kerala, Sri Lanka and Nepal | Patrika News

कश्मीर को नो, फेवरेट बने केरल, श्रीलंका और नेपाल

locationग्वालियरPublished: Apr 04, 2019 08:08:27 pm

Submitted by:

Harish kushwah

यदि आप समर वेकेशन पर अपनी फैमिली के साथ किसी हिल स्टेशन जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से घूमने वालों के बीच कुछ डिस्टर्बेंस रहेगा। वहीं पुलवामा में हुई घटना के कारण टूरिस्ट कश्मीर बेल्ट में घूमने से बच रहे हैं। फिर भी शिमला, केरल, देहरादून, नैनीताल घूमने के लिए लोगों ने बुकिंग कराई है।

Summer Tour Plan

Summer Tour Plan

ग्वालियर. यदि आप समर वेकेशन पर अपनी फैमिली के साथ किसी हिल स्टेशन जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से घूमने वालों के बीच कुछ डिस्टर्बेंस रहेगा। वहीं पुलवामा में हुई घटना के कारण टूरिस्ट कश्मीर बेल्ट में घूमने से बच रहे हैं। फिर भी शिमला, केरल, देहरादून, नैनीताल घूमने के लिए लोगों ने बुकिंग कराई है। वहीं इंटरनेशनल टूर में लोग नेपाल, बैंकॉक, श्रीलंका डेस्टिनेशनल को चूज कर रहे हैं। टूर एंड ट्रेवल एजेंसी के ऑनर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्रति वर्ष समर टूर में लोगों को इंट्रेस्ट बढ़ रहा है। इस बार भी हमारे पास 28 अप्रैल से शुरू होकर 30 जून की काफी बुकिंग हो चुकी हैं।
केरल

डेज- 6 रात, 7 दिन, पैकेज- 44000 (कपल)

लंबे नारियल के पेड़, हाउस बोट का लुत्फ केरल में मिलता है। यहां का फूड डिफरेंट है। झीलों के बीच से गुजरना और पानी के अंदर बने हाउस में रुकने का आनंद ही अलग है। इसमें मुन्नार को भी शामिल किया गया है।
श्रीलंका

पैकेज- 76000 (कपल)

इस पैकेज में कोलम्बो, सीतामणि भी शामिल है। श्रीराम की नगरी होने के कारण यहां लोग जाना पसंद करते हैं। यहां फॉरेस्ट ब्यूटी है, जो अपने आपमें अविस्मरणीय है। जीवन की यादों को सहेजने के लिए यह अच्छा डेस्टिनेशन है।
नेपाल

पैकेज- 42000 (कपल)

नेपाल में अच्छी लोकेशन है। यहां नेचर ब्यूटी कम बजट में देखी जा सकती है। यहां से माउंट एवरेस्ट देखने का अलग ही आनंद है। इंडियन कल्चर नजर आता है। इसमें पोखरा, काठमांडु, मनकामना, चितवन को शामिल किया गया है।
बैंकॉक

डेज- 3 रात, 4 दिन

पैकेज- 64000 (कपल)

यह टूरिस्ट प्लेस है। यहां जू पार्क है, जो टूरिस्ट द्वारा पसंद किया जाता है। बीच के किनारे लहरों का आनंद हर एक को अपनी ओर खींचता है। इस डेस्टिनेशन को बैचलर अधिक पसंद करते हैं। इस बार यहां की काफी बुकिंग हैं।
नैनीताल

डेज- 4 रात 5 दिन

पैकेज- 32000 (कपल)

नैनीताल झीलों का शहर है, जिसे हर एक देखना चाहता है। रानीखेत में फिल्मों की शूटिंग होने के कारण सभी घूमना चाहते हैं। समर में यहां टूरिस्ट की संख्या काफी बढ़ जाती है। इस पैकेज में कारवेड को शामिल किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो