scriptबेंगलुरु, कोलकाता के लिए अब सीधी उड़ान, पहले दिन 222 यात्रियों ने किया सफर | now direct flight to bengaluru, kolkata, 222 passengers booked on the | Patrika News
ग्वालियर

बेंगलुरु, कोलकाता के लिए अब सीधी उड़ान, पहले दिन 222 यात्रियों ने किया सफर

पहले ही दिन 222 यात्रियों ने इन फ्लाइट में सफर किया। स्पाइस जेट ने 50 दिन में ग्वालियर को 4 बड़े शहरों से जोड़ दिया है।

ग्वालियरJun 21, 2019 / 12:50 am

Rahul rai

direct flight

बेंगलुरु, कोलकाता के लिए अब सीधी उड़ान, पहले दिन 222 यात्रियों ने किया सफर

ग्वालियर। शहर के लोग अब सीधे बेंगलुरु, कोलकाता से जुड़ गए हैं। इसके लिए स्पाइस जेट ने अपनी नियमित फ्लाइट गुरुवार से शुरू कर दी है। इसे पहले दिन ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला और राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए 41 यात्री रवाना हुए, वहीं कोलकाता से 48 यात्री ग्वालियर आए। यहां से 68 यात्री बेंगलुरु गए, जबकि बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट में 65 यात्री आए। इस तरह पहले ही दिन 222 यात्रियों ने इन फ्लाइट में सफर किया। स्पाइस जेट ने 50 दिन में ग्वालियर को 4 बड़े शहरों से जोड़ दिया है।
पूना के लिए भी चले फ्लाइट
कुछ दिन पहले हैदराबाद, जम्मू और अब बेंगलुरु, कोलकाता के लिए शहर से सीधी फ्लाइट मिल गई है। ग्वालियर से काफी संख्या में लोग बिजनेस के सिलसिले में पूना जाते हैं, इसके लिए दिल्ली से फ्लाइट पकड़ते हैं। इसलिए लोगों ने एयरपोर्ट डायरेक्टर से पूना के लिए फ्लाइट चलाने पर जोर दिया है। गुरुवार को कई यात्रियों ने कहा कि पूना के लिए फ्लाइट भी चलना चाहिए।
बच्चों ने किया यात्रियों का स्वागत
गुरुवार को एयरपोर्ट पर जश्न जैसा माहौल था। पूरे परिसर को सजाया गया था, साथ ही एक निजी स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति गीत पर डांस कर यात्रियों का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों को मिठाई वितरित की गई। कैक काटकर शहर को दो फ्लाइट मिलने पर खुशी मनाई गई।
यात्रियों ने की तारीफ

ट्रेन का टिकट रद्द कर फ्लाइट से आए
कोलकाता से अपने माता-पिता के घर हमेशा ट्रेन से ही आती थी। इस बार भी ट्रेन का टिकट करा लिया था, लेकिन जब मालूम पड़ा कि ग्वालियर के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है तो कंफर्म टिकट रद्द कराकर फ्लाइट से यात्रा की।
– अनुका चौधरी, यात्री


ट्रेन पकडऩे से बचेंगे

कोलकाता से आने के लिए ट्रेन से यात्रा करते-करते परेशान हो चुके थे। फ्लाइट शुरू होने से अब पल भर में ग्वालियर आना-जाना होगा। सबसे ज्यादा हमारे बच्चे परेशान होते थे।
– जयश्री भट्टाचार्य, यात्री
आनंदमय सफर हो गया

ग्वालियर सेफ्लाइट की खबर सुनकर में सरप्राइज रह गया। काफी खुशी हुई, क्योंकि कोलकाता से ग्वालियर आने में हर बार सोचना पड़ता था। अब यह सुविधा शुरू होने से काफी आनंदमय सफर हो गया है।
– मनीष दुबे, यात्री
प्रोग्राम बनाकर गए थे
हम बिजनेस के सिलसिले में अक्सर कोलकाता जाया करते हैं, लेकिन अभी तक 30 घंटे की यात्रा से परेशान हो जाते थे। फ्लाइट की सूचना मिलने के बाद पहले ही दिन यात्रा करने की सोच ली थी। ग्वालियर से तो हम लोग ट्रेन से ही गए थे।
राजेन्द्र गुप्ता, यात्री

अब कई शहरों के लिए फ्लाइट जुड़ गई है, इसलिए एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर कई कार्य शुरू होने हैं, जिसमें कैंटीन, बिल्डिंग के विस्तार के साथ कई कार्य प्रगति पर हैं। अब तीन कैंटीन हो जाएंगी।
वसीम अहमद अंसारी, डायरेक्टर राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल

Home / Gwalior / बेंगलुरु, कोलकाता के लिए अब सीधी उड़ान, पहले दिन 222 यात्रियों ने किया सफर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो