scriptअब कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस अप्रेल में मिलेगी यात्रियों को | Now Kurukshetra-Khajuraho Express will get passengers in April | Patrika News

अब कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस अप्रेल में मिलेगी यात्रियों को

locationग्वालियरPublished: Jan 22, 2020 12:23:12 am

कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस अब खजुराहो से 27 अप्रेल से संचालित की जाएगी जबकि कुरुक्षेत्र से यह ट्रेन 28 अप्रेल से प्रतिदिन खजुराहो के लिए रवाना होगी। रेलवे बोर्ड से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन के संचालन का समय भी तय किया गया है।

train

अब कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस अप्रेल में मिलेगी यात्रियों को

ग्वालियर. कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस अब खजुराहो से 27 अप्रेल से संचालित की जाएगी जबकि कुरुक्षेत्र से यह ट्रेन 28 अप्रेल से प्रतिदिन खजुराहो के लिए रवाना होगी। रेलवे बोर्ड से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन के संचालन का समय भी तय किया गया है।
ट्रेन आगरा-धौलपुर-ग्वालियर-झांसी-ललितपुर, टीकमगढ़ के रास्ते खजुराहो-कुरुक्षेत्र के बीच प्रतिदिन चलाई जाएगी। ट्रेन में 21 कोच होंगे। जिसमें एसएलआर, सामान्य, शयनयान, वातानुकूलित आदि शािमल है। दोपहर 2.55 बजे ट्रेन कुरुक्षेत्र से रवाना होगी जबकि 9.22 बजे बजे मथुरा पहुंचेगी। 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 9.27 पर मथुरा से रवाना होकर रात 12 बजकर 10 मिनट पर ग्वालियर आएगी। जहां दो मिनट का ठहराव लेकर सुबह 8 बजे खजुराहो पहुंचेगी। इसी तरह खजुराहो से शाम 6.35 बजे ट्रेन रवाना होगी। रात एक बजकर 15 मिनट पर ग्वालियर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 5.30 पर मथुरा पहुंचकर 5 मिनट के हाल्ट के बाद ट्रेन 10.30 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
दुरंतो आठ घंटे लेट
कोहरे के चलते मंगलवार को दिल्ली और भोपाल के बीच चलने वाली ट्रेनें लेट रही। इसमें सबसे ज्यादा मद्रास से निजामुद्दीनजाने वाली दुरंतों एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी आई। वहीं दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 1.50 मिनट, संपर्क क्रांति 3 घंटे और ताज एक्सप्रेस 2.10 मिनट देरी से आई। इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर ही काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो