50 हजार वर्गफुट से ज्यादा क्षेत्रफल वाली शहर में 150 सम्पत्तियों के मालिकों ने एक बार ही जमा किया सम्पत्तिकर
ग्वालियरPublished: Nov 12, 2022 01:32:05 am
-अब सम्पत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करने की प्लानिंग
-निगम के टेक्स कलेक्टरों ने भी नहीं दिया ध्यान


50 हजार वर्गफुट से ज्यादा क्षेत्रफल वाली शहर में 150 सम्पत्तियों के मालिकों ने एक बार ही जमा किया सम्पत्तिकर
धर्मेन्द्र त्रिवेदी
ग्वालियर। शहर में 50 हजार वर्गफुट से ज्याादा क्षेत्रफल वाली 150 संपत्तियोंं के स्वामी और प्रमुखों ने नगर निगम का 234 करोड़ रुपए संपत्तिकर जमा नहीं किया है। इनमें केन्द्र और राज्य सरकार के 30 से अधिक सरकारी कार्यालय भी शामिल हैं। नगर निगम ने अब इस लिस्ट का एक बार फिर से रिव्यू करके बकायादारों को नोटिस देकर चेताने का निर्णय लिया है। निगमायुक्त का कहना है कि बड़ी संपत्तियोंं के स्वामी एक बार संपत्तिकर देने के बाद कर जमा करना भूल ही गए हैं। अब पहले सभी को याद दिलाया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।