scriptअब 10 जनवरी तक भर सकेंगे हज यात्रा का आवेदन, 3 लाख 30 हजार रुपए होगा प्रति व्यक्ति यात्रा का खर्च | Now the application for Haj pilgrimage will be filled till January 10, | Patrika News

अब 10 जनवरी तक भर सकेंगे हज यात्रा का आवेदन, 3 लाख 30 हजार रुपए होगा प्रति व्यक्ति यात्रा का खर्च

locationग्वालियरPublished: Dec 11, 2020 12:34:13 am

Submitted by:

Narendra Kuiya

– अभी तक ग्वालियर जिले भर से भरे गए केवल 25 फार्म, गत वर्ष ये संख्या थी 74- प्रदेश भर में 1800 लोगों ने भरे हैं फार्म, जबकि पिछले साल भरे गए थे 5200 फार्म

अब 10 जनवरी तक भर सकेंगे हज यात्रा का आवेदन, 3 लाख 30 हजार रुपए होगा प्रति व्यक्ति यात्रा का खर्च

अब 10 जनवरी तक भर सकेंगे हज यात्रा का आवेदन, 3 लाख 30 हजार रुपए होगा प्रति व्यक्ति यात्रा का खर्च

ग्वालियर. हज यात्रा (2021) के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। पूर्व में 10 दिसंबर इसकी आखरी तारीख थी, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इसे अब 10 जनवरी 2021 तक कर दिया गया है। इस बार बुजुर्गों को हज यात्रा पर जाने से रोकने और खर्च बढऩे के चलते इसके आवेदन पर भी असर देखने को मिल रहा है। पिछले साल ग्वालियर जिले से इस समय तक 74 फॉर्म भरे गए थे, तो इस बार अभी तक 25 लोगों ने ही फॉर्म जमा किए हैं। वर्ष 2019 में मध्यप्रदेश से करीब 5200 यात्री हज करने गए थे, जबकि इस बार केवल 1800 लोगों ने ही फॉर्म जमा किए हैं। जिला हज खिदमत कमेटी के अध्यक्ष आसिफ तहसीन पठान ने बताया कि इम्बार्केशन पॉइंट के अनुसार हज 2021 के खर्च के आंकलन एवं सऊदी अरब से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रति हज यात्री सम्भावित खर्च भी कम किया गया है। अहमदाबाद और मुम्बई इम्बार्केशन पॉइंट्स से जाने वाले हज यात्रियों का अनुमानित खर्च लगभग 3 लाख 30 हजार रूपए, बंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली और हैदराबाद इम्बार्केशन पॉइंट्स से जाने वाले हज यात्रियों का अनुमानित खर्च लगभग 3 लाख 50 हजार रूपए होगा। कोच्चि एवं श्रीनगर इम्बार्केशन पॉइंट्स से जाने वाले हज यात्रियों का अनुमानित खर्च लगभग 3 लाख 60 हजार रूपए, कोलकाता से जाने वाले हज यात्रियों का लगभग 3 लाख 70 हजार रूपए और गुवाहाटी इम्बार्केशन पॉइंट से जाने वाले हज यात्रियों का अनुमानित खर्च लगभग 4 लाख रूपए होगा। कोरोना महामारी के चलते दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए हज 2021 के लिए व्यवस्थाओं में बड़े पैमाने पर परिवर्तन किया गया है। इनमें भारत एवं सऊदी अरब में आवास, सऊदी अरब में हज यात्रियों के ठहरने की अवधि, यातायात, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो