scriptनिर्माण पर सवाल करने पर कार्यकर्ता को अपशब्द कहने लगे आरइएस इंजीनियर | On questioning the construction, the res engineer started abusing the | Patrika News

निर्माण पर सवाल करने पर कार्यकर्ता को अपशब्द कहने लगे आरइएस इंजीनियर

locationधारPublished: Nov 30, 2022 12:30:31 am

Submitted by:

rishi jaiswal

पुट्टी करे बगैर पुताई करने पर कार्यकर्ता ने सवाल किए तो इंजीनियर अजय नागिया भड़क और महिला का सम्मान ही भूल ग

निर्माण पर सवाल करने पर कार्यकर्ता को अपशब्द कहने लगे आरइएस इंजीनियर

निर्माण पर सवाल करने पर कार्यकर्ता को अपशब्द कहने लगे आरइएस इंजीनियर

धार. शहर के वार्ड क्रमांक-२६ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र ६४ के निर्माण पर सवाल उठाना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाने के कारण निर्माण एजेंसी के इंजीनियर ने कार्यकर्ता को ही भला-बुरा कहते हुए अपशब्द कहे। पूरा वाक्या मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे का है।
दरअसल वार्ड-२६ स्थित डिस्टलरी चौराहा क्षेत्र में आंगनबड़ी केंद्र ६४ की बिङ्क्षल्डग का निर्माण चल रहा है, जो अब पूरा होने आया है। बिङ्क्षल्डग की रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। बिङ्क्षल्डग को हैंडओवर करने से पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सीमा देशपांडे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगलवार शाम करीब ४.३० बजे निर्माण की स्थिति देखने के लिए पहुंचे थे। लेकिन यहां पर बिङ्क्षल्डग पर पुट्टी करे बगैर पुताई करने पर कार्यकर्ता ने सवाल किए तो इंजीनियर अजय नागिया भड़क और महिला का सम्मान ही भूल गए। अपशब्द कहते हुए यहां तक कहा कि तुम्हे क्या पता निर्माण के बारे मैं? यह पूरा घटना रहवासियों के सामने हुआ।
कार्यकर्ता ने कहा अभी से रही दरारें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता सोनगरा ने कहा भवन में न तो ठीक से प्लास्टर किया है और न ही पुताई कर रहे है। इंजीनियर से कहने गए तो उन्होंने मुझसे ही बदत्तमीजी से बात की। इंजीनियर नागिया ने यहां तक कहा कि तू कौन होती है बोलने वाली। तुम्हैं क्या पता भवन कैसे बनता है।
इनका कहना है
&मैंने भी आपत्ति ली है। आप महिलाओं के साथ इस तरह से बात नहीं करें। भवन निर्माण के वक्त मेरे साथ भी इसी तरह की बातचीत हुई थी। इस पर मैंने भी उन्हें समझाइश दी थी।
सीमा देशपांडे, सुपरवाइजर
&मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। निर्माण कार्य अभी चालू है, जहां भी दिक्कत रहेगी सुधार लेंगे।
अजय नागिया, इंजीनियर, आरइएस, धार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो