scriptOn the first Monday of Sawan, long queues started in pagodas since mor | सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में सुबह से लगीं लंबी कतारें | Patrika News

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में सुबह से लगीं लंबी कतारें

locationग्वालियरPublished: Jul 11, 2023 01:55:40 am

Submitted by:

prashant sharma

ऊं नम: शिवाय से गूंजे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में सुबह से लगीं लंबी कतारें
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में सुबह से लगीं लंबी कतारें
ग्वालियर. 19 साल बाद इस साल दो श्रावण मास पड़े हैं। इसके पहले सोमवार को शिवालयों में अल सुबह से श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। अचलेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, मारकंडेश्वर महादेव, हजारेश्वर महादेव, मंगलेश्वर महादेव, बंधौली एवं गिरगांव के महादेव मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में दिनभर बम-बम भाेले, हर-हर महादेव का जयघोष होता रहा अचलेश्वर मंदिर पर इतनी भीड़ हो गई कि सुबह से ही चार पहिया वाहन डायवर्ट करने पड़े। यहां सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के साथ घरों में भी व्रत-उपवास करते हुए भगवान शंकर का अभिषेक कर उन्हें धतूरा, बेल-पत्र, भांग, दूध आदि अर्पित किए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.