scriptOpposition Leader big claim for win mp election 2023 by Congress | नेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावा : 'इस चुनाव में कांग्रेस इतनी सीटें जीतेगी, फिर कोई सिंधिया नहीं बन पाएगा' | Patrika News

नेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावा : 'इस चुनाव में कांग्रेस इतनी सीटें जीतेगी, फिर कोई सिंधिया नहीं बन पाएगा'

locationग्वालियरPublished: May 30, 2023 04:33:44 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का दावा : इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, इस चुनाव में कांग्रेस इतनी सीटें आएँगी कि फिर कोई सिंधिया नहीं बन पाएगा।

News
नेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावा : 'इस चुनाव में कांग्रेस इतनी सीटें जीतेगी, फिर कोई सिंधिया नहीं बन पाएगा'

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में मध्य प्रदेश के चुनिन्दा वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति लेकर चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में 150 सीटें जीतने का दावा किया था। इसी मीटिंग में शामिल होकर लौटे मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने चुनाव में जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए ये भी कहा कि, चुनाव में कांग्रेस इतनी सीटों से जीतेगी कि, फिर कोई सिंधिया नहीं बन पाएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.