ग्वालियर

किसान की जान खेत और खलियान

किसानों के समर्थन में ब्लॉक सम्मेलन

ग्वालियरFeb 10, 2021 / 11:26 pm

राहुल गंगवार

Opposition to agricultural law in gwalior

ग्वालियर. किसान की जान खेत और खलियान होते है, सदी, गर्मी, बरसात में किसान दिन रात खेत जोत कर खाद्यान्न का उत्पादन करते है और खलियानों में रहकर उत्पादन की सुरक्षा करते है खेतों और खलियान को अपने बच्चों की तरह अपने प्राण न्यौछावर करते है, भाजपा की केन्द्र सरकार काले कानून लाकर किसान की जान खेत खलियान हथियाना चाहती है अपने खेत और खलियान बचाने के लिये अभी तक 155 किसान अपने प्राण गवां चुके है लेकिन भाजपा की केन्द्र सरकार अपने परममित्र उद्योगपतियों को भारत के किसानों की कृषि भूमि को देने का कार्य कर रही है कंाग्रेस और देश का किसान मिलकर कृषि भूमि को बचाएंगे। जिस प्रकार से अंगे्रजी हुकुमत ने किसानों की जमीन पर कब्जा करने की साजिश की आज उसी प्रकार भाजपा केन्द्र सरकार अग्रेजी सरकार की नीति अपना रही है। यह बात नारायण बिहार गल्ला मंडी में किसानों के समर्थन में आयोजित सम्मेलन में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कही।
सम्मेलन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण कंाग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुर्जर, सुनील श्रीवास, प्रेम सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष चंन्द्रमोहन नागोरी, कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, महिला कंाग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष वीना भारद्वाज सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

Home / Gwalior / किसान की जान खेत और खलियान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.