दस्तावेज अपडेट न होने से ईकेवायसी में समस्या, ठेकेदार अपने कर्मचारियों का भविष्य निधि नियमित जमा करें: मटसेनिया
ग्वालियरPublished: Jan 27, 2023 10:27:30 pm
-कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की कार्यशाला आयोजित


दस्तावेज अपडेट न होने से ईकेवायसी में समस्या, ठेकेदार अपने कर्मचारियों का भविष्य निधि नियमित जमा करें: मटसेनिया
श्योपुर। कर्मचारी भविष्य निधि छोटे कर्मचारियों के जीवनयापन का महत्वपूर्ण अंग है। भविष्य निधि जमा होने से कर्मचारियों का भविष्य कुछ हद तक सुरक्षित होता है। निकाय में कार्यरत ठेकेदार अपने कर्मचारियों की भविष्य निधि नियमित रूप से जमा कराएं। जिन कर्मचारियों की केवायसी में उम्र संंबंधित दस्तावेजों को लेकर समस्या आ रही है और जिनके पास पुराने दस्तावेज नहीं है, उनके लिए वरिष्ठ स्तर पर अनुरोध करके मेडीकल बोर्ड के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। ठेकेदार भी इसमें सहयोग करें ताकि कर्मचारियोंं का भविष्य सुरक्षित रहे। यह बात कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की कार्यशाला में नगर पालिका सीएमओ सतीश मटसैनिया ने कही।
दरअसल, शासकीय विभागों में आउटसोर्स से कर्मचारी रखे गए हैं। इन सभी कर्मचारियोंं को ईपीएफओ पर केवायसी कराना अनिवार्य है।