scriptऑक्सीजन की खपत बढ़ी, जिला अस्पताल में ही 30 की जगह लगने लगे 80 सिलेंडर | Oxygen consumption increased, 80 cylinders were replaced instead of 30 | Patrika News

ऑक्सीजन की खपत बढ़ी, जिला अस्पताल में ही 30 की जगह लगने लगे 80 सिलेंडर

locationग्वालियरPublished: Apr 21, 2021 06:02:09 pm

कोविड का संक्रमण इस समय बुरी स्थिति में है। इसके चलते अब हर दिन एक हजार के पार पॉजिटिव मरीजों की संख्या आ रही है। इसमें से कई मरीज अस्पतालों में भी भर्ती…

cms_image-1

ऑक्सीजन की खपत बढ़ी, जिला अस्पताल में ही 30 की जगह लगने लगे 80 सिलेंडर

ग्वालियर. कोविड का संक्रमण इस समय बुरी स्थिति में है। इसके चलते अब हर दिन एक हजार के पार पॉजिटिव मरीजों की संख्या आ रही है। इसमें से कई मरीज अस्पतालों में भी भर्ती हो रहे हैं। वहीं कुछ को ऑक्सीजन की भी जरूरत पड़ रही है। हालात यह हो गए हैं कि सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन वाले पलंग फुल हो गए हैं।
इसमें सबसे बुरी हालत जेएएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ मुरार जिला अस्पताल में बनी हुई है। जिला अस्पताल में तो 78 पलंग पर कोविड के मरीजों का इलाज चल रहा है। जहां पर अगर यह पलंग खाली होते हैं तो उससे पहले ही नए मरीज आ जाते हैं। इसके चलते ऑक्सीजन वाले पलंग अक्सर रिजर्व होकर भर जाते हैं। इस समय संक्रमित मरीजों में काफी ज्यादा संख्या में ऑक्सीजन की कमी आ रही है। इसके चलते कई लोग ऐसे ही सरकारी अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करा रहे हैं, जहां पर लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा मिल रही है। मुरार जिला अस्पताल में जहां हर दिन पहले 30 सिलेंडर ऑक्सीजन के लगते थे, वहीं अब बढ़कर लगभग 80 तक पहुंच गई है। यहीं हाल रहा तो आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ जाएगी।
सुपर स्पेशलिटी और टीवी वार्ड में नहीं हं पलंग
सुपर स्पेशलिटी और पुराना टीवी वार्ड में ऑक्सीजन की व्यवस्था है। इसके चलते हर कोई इलाज के लिए यहां पर भर्ती हो रहा है। यहां पर ऑक्सीजन टैंक के माध्यम से सप्लाई होती है। इसलिए सुपर स्पेशलिटी में 178 में अधिकांश पुराना टीवी वार्ड में 57 में से 40 से ज्यादा मरीजा ऑक्सीजन पर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो