ई लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर अध्यापन कक्ष के प्रभारी मनोज पराशर ने बताया कि ई लाइब्रेरी में 18 कंप्यूटर लगवाए जा रहे हैं। जिसमें तीन बैच में 120 बच्चे कंप्यूटर की क्लास ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ई लाइब्रेरी कंप्यूटर शिक्षा अध्यापन कक्ष का टाइम स्कूल के समय 10 बजे से 5 बजे तक रखा गया है। कंप्यूटर शिक्षा अध्यापन का प्रत्येक बैच एक घंटे का रहेगा। इस कक्षा में 9वीं कक्षा और 10वीं कक्षा की छात्राए ही क्लास ले सकेंगी।
ई लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर अध्यापन कक्ष में पदमा विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा सोनिया दंडौतिया के सहयोग से जेयू विश्वविद्यालय की ओर से 10 पुराने कंप्यूटर दिए गए हैं। जबकि 8 कंप्यूटर की व्यवस्था विद्यालय की ओर से की गई है।
शासकीय पदमा विद्यालय प्राचार्य अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि शाला विकास समिति के बैठक में ई लाइबे्ररी कंप्यूटर कक्ष की फीस, गेस्ट फैक्लटी और तीन महीने के सिलेबस का प्रस्ताव रखा जाएगा। यदि प्रस्ताव पास होता है तो इस रूप का निर्धारण किया जाएगा। इससे छात्राओं को कंप्यूटर की बैसिक नॉलेज मिल सकेगी। वहीं उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी को प्रदेश की पहली हायर सेकंडरी ई लाइबे्ररी के रूप में विकसित किया जा रहा है।