scriptप्रदेश के इस मंदिर में होंगे 11वीं शताब्दी की मूर्तियों के दर्शन,विदेश से आएंगे श्रद्धालु | Panch Kalyanaka Pratishtha Mahotsava | Patrika News

प्रदेश के इस मंदिर में होंगे 11वीं शताब्दी की मूर्तियों के दर्शन,विदेश से आएंगे श्रद्धालु

locationग्वालियरPublished: Jan 16, 2019 06:19:37 pm

Submitted by:

monu sahu

प्रदेश के इस मंदिर में होंगे 11वीं शताब्दी की मूर्तियों के दर्शन,विदेश से आएंगे श्रद्धालु

mandir

प्रदेश के इस मंदिर में होंगे 11वीं शताब्दी की मूर्तियों के दर्शन,विदेश से आएंगे श्रद्धालु

ग्वालियर। जैन समाज द्वारा तिघरा में बनवाए गए नए मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का पंचकल्याणक महोत्सव 16 जनवरी से जीवायएमसी क्लब में आयोजित किया जा रहा है। मंदिर में नई प्रतिमाओं के अलावा 11वीं शताब्दी की प्रतिमाओं के भी दर्शन होंगे। पिछले साल तिघरा के पास स्थित ग्राम सुचवाया में खुदाई के दौरान यह प्रतिमाएं मिलीं थी। यह प्रतिमाएं जैन धर्म की धरोहर हैं, जिनके दर्शन किए जा सकते हैं।
समाज के प्रवक्ता ललित जैन का कहना है कि मंदिर में पुरानी प्रतिमाओं को ठीक कराकर उन्हें दर्शनों के लिए रखा जाएगा। वहीं पंचकल्याणक महोत्सव में मूलनायक भगवान सीमंधर स्वामी होंगे एवं पाŸवनाथ भगवान, शांतिनाथ भगवान, महावीर भगवान एवं चौबीसी भगवान की प्रतिमाएं भी विराजित होंगी।
सीमंधर देव होंगे मूल नायक
नगर में जैन धर्म के 70 मंदिरों में अलग-अलग भगवान विराजमान हैं। इस कड़ी में तिघरा के नजदीक एक और मंदिर बन कर तैयार हो गया है। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 2013 से चल रहा था। मंदिर का नाम सीमंधर दिगम्बर जैन मंदिर रखा गया है। मंदिर निमार्ण के लिए भूमि रमेशचन्द्र जैन एवं अशोक जैन के परिवार ने दी है।
आज निकलेगी भगवान की रथयात्रा
श्री पंचकल्याणक महोत्सव शुरू होने से पहले मंगलवार को पंडाल का शुद्धिकरण मंत्रों के साथ किया गया। यहां छह दिवसीय आयोजन प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा। पंचकल्याणक महोत्सव के निदेशक संजय शास्त्री एवं मीडिया प्रभारी ललित जैन ने बताया कि बुधवार को सुबह 8.30 बजे से लाला का बाजार जैन मंदिर से भगवान पाŸवनाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी, जो अलग-अलग मार्गों से होते हुए अचलेश्वर मार्ग से अयोजन स्थल जीवायएमसी क्लब पहुंचेगी। यहां मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण एवं पंडाल का शुभारंभ किया जाएगा।

अमेरिका, कनाडा से भी आएंगे श्रद्धालु
पंचकल्याणक महोत्सव में भाग लेने के लिए अमेरिका, कनाडा से श्रद्धालु आ रहे हैं। वहीं देश के अलग-अलग प्रांतों से भी श्रद्धालु आएंगे।


पहले दिन ये होंगे कार्यक्रम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो