script

जिनेश्वर धाम तीर्थ में पंचकल्याणक महोत्सव 6 दिसम्बर से

locationग्वालियरPublished: Oct 01, 2019 10:56:19 pm

Submitted by:

Narendra Kuiya

– पंचकल्याण की तैयारियों को लेकर जैन समाज की बैठक आयोजित

panchkalyanak

जिनेश्वर धाम तीर्थ में पंचकल्याणक महोत्सव 6 दिसम्बर से

ग्वालियर. जिनेश्वर धाम तीर्थ बरई में स्थापित भगवान महावीर स्वामी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा सहित अनेक प्रतिमाओं का पंचकल्याणक महोत्सव आगामी 6 से 12 दिसम्बर को आयोजित होने जा रहा है। इस महोत्सव में देश भर के करीब 50 संत आयेंगे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मुनि अविचल सागर एवं मुनि संस्कार सागर के सानिध्य में जैन समाज की बैठक महावीर भवन, कंपू में आयोजित की गई। इस मौके पर अजीत कुमार शास्त्री, वीरेन्द्र चौधरी, डॉ.वीरेन्द्र कुमार गंगवाल, लालमणी प्रसाद, भूपेन्द्र जैन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र जैन एवं मुकेश जैन ने किया।
जीवन के मूल्यों को गिरने मत दो
– मुनि अविचल सागर महाराज ने कहा
ग्वालियर. हमें प्रभु, देवता, गुरु, मंत्रों की शक्ति का तो ज्ञान है, लेकिन वैचारिक शक्ति की प्रबलता का अनुभव नहीं है। दु:खी और संतप्त जीव भगवान के सामने परेशानी रखने जाते हैं, न कि उसके गुणों के कारण। इसलिए जीवन के मूल्यों को गिरने से रोकने के लिए प्रभु के कहे शब्दों का सम्मान कर विनयवान बनने का कर्म करना चाहिए। यह विचार मुनि अविचल सागर ने नया बाजार जैन मंदिर में धर्मसभा में व्यक्त किए। जैन मुनि ने आगे कहा कि जिसके पास ज्ञान नहीं है, वह आपके किसी भी गुण या रूप-रंग से प्रभावित हो सकता है। लेकिन उसके कारण आपको दु:ख भी मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमारा जीवन धर्म करते हुए निकल जाता है, फिर भी हम धार्मिक नहीं बन पाते। हमारा बौद्धिक अज्ञान हमें बदलने नहीं देता।

ट्रेंडिंग वीडियो