scriptपत्रिका के आव्हान पर लोगों ने पहाड़ पर रोपे पौधे, मन में छायी हरियाली | Patrika Event : Planting plants on the mountain, scattered greenery in the mind | Patrika News

पत्रिका के आव्हान पर लोगों ने पहाड़ पर रोपे पौधे, मन में छायी हरियाली

locationग्वालियरPublished: Jul 26, 2017 01:47:00 am

Submitted by:

avdesh shrivastava

ग्वालियर। प्रकृति ने हमे पेड़-पौधे, पहाड़, नदियां उपहार स्वरूप दिए हैं, जिन्हें हमे सहेजना है। जब ये सभी चीजें हमारे बीच रहेंगी,तभी तक हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। पॉपुलेशन बढ़ती जा रही है, उस हिसाब से प्रकृति को भी बढऩा चाहिए…

patrika event Planting

patrika event Planting

ग्वालियर। प्रकृति ने हमे पेड़पौधे, पहाड़, नदियां उपहार स्वरूप दिए हैं, जिन्हें हमे सहेजना है। जब ये सभी चीजें हमारे बीच रहेंगी, तभी तक हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। पॉपुलेशन बढ़ती जा रही है, उस हिसाब से प्रकृति को भी बढऩा चाहिए, लेकिन हम स्वार्थवश इन सभी का दोहन करते जा रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छे संकेत नहीं है। हर एक को नेचर की इम्पॉर्टेंस को समझना होगा और पौधे रोपेने के लिए आगे आना होगा। यह बात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व अपर आयुक्त एमएल दौलतानी ने हरित प्रदेश हरियाली से खुशहालीÓ कार्यक्रम के दौरान कही। यह प्रोग्राम पत्रिका की ओर से महलगांव स्थित पहाड़ी पर आयोजित किया गया था। इसमें इंटरनेशनल ह्यूमन राइट ऑर्गेनाइजेशन और पर्यावरण एवं जन कल्याण मित्र संगठन के मेंबर्स ने 150 पौधे रोपे। अध्यक्षता जन कल्याण मित्र संगठन के अध्यक्ष बीआर राठौर ने की। संचालन जानवी रोहिरा ने किया।
जीवन में लगाएं एक पौधा: ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव राजू गर्ग ने कहा कि हम पोधे लगाते तो हैं, लेकिन उसके बड़े होने तक की जिम्मेदारी नहीं लेते। साल में शहर में लाखों पौधे लगते हैं, लेकिन बड़े कितने हो पाते हैं, इसकी कोई परवाह नहीं करता। हम सभी जीवन में एक पौधा लगाएं, लेकिन उसकी बड़े होने तक केयर करें। इससे शहर को हराभरा बनाया जा सकता है।
मेंबर्स ने लिया संकल्प: हाथ में फावड़ा लेकर मेंबर्स ने गड्ढे खोदे। तेज धूप में सभी के माथे पर पसीना था, लेकिन हाथों से पौधे रोपने की खुशी भी चेहरे पर साफ झलक रही थी। सभी ने एकएक पौधा रोपा एवं पौधे सहेजने का संकल्प भी लिया। यह संकल्प एमएल दौलतानी ने सभी मेंबर्स को दिलाया। इस मौके पर लगभग एक सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।
ये रहे उपस्थित: ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अवस्थी, संभाग अध्यक्ष अमित जोशी, संभाग महासचिव राजू गर्ग, जिला अध्यक्ष नरेन्द्र रोहिरा, कैलाश कुंद्रा, दिलीप आठले, साधना सांडिल्य, डॉ. प्रतिभा, सपना गोयल, जाह्नवी रोहिरा, सुजाता सिंह, स्मिता खरे, सारिका अग्रवाल संग्राम सिंह, मित्र संगठन के बीआर राठौर, यूआर दीवान, दीपक श्रीवास्तव, प्रेम तिवारी, आलोक पुरोहित आदि।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो