scriptपानी के दोगुना बिल देखकर लोग हुए हैरान | people suprise to see double water bill | Patrika News

पानी के दोगुना बिल देखकर लोग हुए हैरान

locationग्वालियरPublished: Feb 15, 2020 09:44:53 pm

Submitted by:

Vikash Tripathi

नगर निगम द्वारा पानी के जारी किए गए बिलों ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। बिल की राशि दोगुना है जिसके कारण लोग परेशान हैं। बिल में जो राशि की गणना की गई है वह ३०० रुपए महीने के हिसाब से है जिसके कारण लोग हैरान हैं कि बिना कोई सूचना के यह राशि कैसे बढ़ा दी गई। इसको लेकर लोग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं अधिकारियों के अनुसार वित्तीय वर्ष २०१९-२० तक का यह बिल जारी किया गया है।


नगर निगम द्वारा पानी का बिल हर महीने १५० के हिसाब से दिया जाता है। तीन महीने का बिल ४५० रुपए जारी किया जाता है लेकिन इस बार दोगुना यानि की ९०० रुपए बिल आया है। जब लोगों ने देखा तो वह हैरान रह गए। बिल की जो राशि की गणना की गई है उसमें ३०० रुपए महीना के हिसाब से ९०० रुपए का बिल आने की बात कही है। ऐसे में लोग अचंभित हैं कि १५० से सीधे ३०० रुपए कैसे हो गए। इस पर लोग सीधे ऑफिस पहुंचे और जानकारी ली तो यहां पता चला कि बिल ३ के बजाए ६ महीने का है।
दरअसल फरवरी में जो बिल आना था वह अक्टूबर से दिसंबर का था लेकिन इसके साथ ही नगर निगम ने जनवरी से लेकर मार्च तक का भी बिल इसमें जोड़ दिया। जिसके कारण लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ गया। बिल जमा करने की आखिरी तारीख १५ मार्च तक की गई है हालंकि अधिकारियों के अनुसार इसे बाद में बढ़ाया जा सकता है।
वित्तीय वर्ष मार्च में खत्म हो रहा है इसकी वसूली इसी वर्ष में हो जाए इसलिए बिल पहले जारी कर दिए हैं। बिल की राशि में कोई इजाफा नहीं किया गया है, इस बार ६ महीने का बिल जारी किया गया है।
देवेन्द्र चौहान, उपायुक्त राजस्व, नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो