लहंगा में रेशम, कुंदन, जरदोजी और जरी वर्क
फैशन डिजाइनर ने ब्राइडल लहंगे को वेलवेट के साथ नया लुक दिया है। लहंगे में मेहरून के साथ यलो का कॉम्बीनेशन है। लहंगे में 12 इंच की हैवी बॉर्डर दी है। इसमें रेशम, कुंदन, जरदोजी और जरी वर्क है। ब्लाउज वेलवेट का है। इसमें गोल्डन कलर की पाइपिंग के साथ मोती वर्क दिया गया है। यलो कलर की चुनरी पर मेहरून कलर का बॉर्डर में हेरिटेज लुक दिया है। साइड में स्टाल भी वेलवेट फैब्रिक है। ब्राइडल लहंगे का टच देते हुए शेरवानी में राजपुताना लुक है। हैवी शेरवानी पर वेलवेट स्टाल डाला है। शेरवानी में रेशम और जरकिन का वर्क किया गया है, जो गोल्डन कलर में है।