scriptबिरला नगर स्टेशन पहुंचने का मार्ग जर्जर | Pit in birla nagar station road | Patrika News

बिरला नगर स्टेशन पहुंचने का मार्ग जर्जर

locationग्वालियरPublished: Mar 07, 2019 07:28:33 pm

Submitted by:

Vikash Tripathi

बिरला नगर स्टेशन को भले ही माडल स्टेशन की कवायद की जा रही हो लेकिन यहां के हालात खराब है। स्टेशन पहुंचने में लोगों को रोजाना ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। सडक़ तो पूरी तरह से गायब हो चुकी है। सडक़ के नाम पर सिर्फ गड्ढे हैं। जिसमें से होकर ही लोगों को गुजरना पड़ता है। आलम यह है कि पास में ही खुला हुआ नाला है जिससे गंदगी यहां बाहर बहती रहती है। जरा सी बारिश में हालात बदतर हो जाते हैं। सडक़ पर पानी जमा हो जाता है। ऐसे में यहां से गुजरना खतरनाक साबित होता है। कई बार तो वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। जिससे यहां जाम की स्थिति बन जाती है। इसके बावजूद यहां अभी तक सडक़ का निर्माण नहीं कराया गया।

Pit in birla nagar station road

बिरला नगर स्टेशन पहुंचने का मार्ग जर्जर


रेलवे स्टेशन पर बढ़ते दवाब को देखते हुए बिरला नगर स्टेशन को भी सुविधायुक्त बनाने की प्लानिंग की गई थी। जिससे बिरला नगर पर भी ट्रेनों को ठहराव हो और यात्री यहां से भी आ जा सकें। लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। यहां तक कि स्टेशन पहुंचने वाली सडक़ को भी दुरुस्त न हीं कराया गया है। आलम यह है कि कई सालों से सडक़ खुदी पड़ी है। जिससे रोजाना ही लोगों को मुसीबत का सामना करना होता है। गोला का मंदिर से बिरला नगर स्टेशन पहुंचने के लिए एकमात्र रास्ता है। यह पुल के नीचे से होकर आता है। इसकी हालत इतना अधिक खराब है कि सडक़ दूर दूर तक दिखाई नहीं देती है। सिर्फ गड्ढे ही दिखते हैं। पास ही नाला भी बह रहा है इसे भी साफ नहीं किया गया है। जिससे यहां से पानी का ओवरफ्लो होता रहता है। यहां हादसे की संभावना हमेशा बनी रहती है। इसको लेकर कई बार राहगीरों ने शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक कि जनप्रतिनिधियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में भी यहां बड़ी संख्या में यात्री आते जाते हैं। इसके बावजूद न नगर निगम और न ही प्रशासन से इस ओर ध्यान दिया है। जिसके कारण यहां के हालात दिनोदिन बदतर होते जा रहे हैं। अगर समय रहते सडक़ दुरुस्त नहीं कराई तो बारिश के दिनों में यहां के हालात और भी खराब हो जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो