scriptPM E-Bus Sewa in gwalior at madhya pradesh latest news | PM E-Bus Sewa : अब शहरवासी करेंगे ई-बस में यात्रा, ग्वालियर में चलाई जाएंगी 80 ई बसें | Patrika News

PM E-Bus Sewa : अब शहरवासी करेंगे ई-बस में यात्रा, ग्वालियर में चलाई जाएंगी 80 ई बसें

locationग्वालियरPublished: Sep 02, 2023 12:19:47 pm

Submitted by:

monu sahu

वीसी में पीएस ने आयुक्त को दिए निर्देश, तीन दिन में मांगा प्लान

PM E-Bus Sewa  : अब शहरवासी करेंगे ई-बस में यात्रा, ग्वालियर में चलाई जाएंगी 80 ई बसें
PM E-Bus Sewa : अब शहरवासी करेंगे ई-बस में यात्रा, ग्वालियर में चलाई जाएंगी 80 ई बसें
ग्वालियर। अब शहर में पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 80 ई बस चलाई जाएंगी। साथ ही शहरवासी भी ई बस में यात्रा करेंगे। इस प्रस्ताव को शुक्रवार को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने मंजूरी दे दी है। पीएस ने निगम आयुक्त हर्ष सिंह को तीन दिन में शहर में बसें चलाने का रूट, चार्जिंग स्टेशन, किराया सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्ताव तैयार कर देने के लिए कहा है। निगम आयुक्त ने 100 पीएम-ईबसें ग्वालियर के लिए मांगी थी, जिसमें से पीएस ने 80 बसों की अनुमति दी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.