scriptइमरजेंसी के बाद यह पहला चुनाव जब देश की जनता मोदी सरकार लाने के लिए लड़ रही है, पीएम बोले | pm modi addressed public rally in Gwalior | Patrika News

इमरजेंसी के बाद यह पहला चुनाव जब देश की जनता मोदी सरकार लाने के लिए लड़ रही है, पीएम बोले

locationग्वालियरPublished: May 05, 2019 07:03:49 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

 
इमरजेंसी के बाद यह पहला चुनाव जब देश की जनता मोदी सरकार लाने के लिए लड़ रही है, पीएम बोले

pm modi
ग्वालियर. मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सागर और ग्वालियर में दो रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर वार किया। ग्वालियर में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चंबल की इस धरती पर ऐसे समय में आया हूं, जब देश में चार चरणों का चुनाव हो चुका है।
मोदी ने कहा कि इन चार चरणों में कांग्रेस और उसके साथी चारों खाने चित्त हो चुके हैं। ये मेरा सौभाग्य है कि आपलोगों का इतना स्नेह और आशीर्वाद मेरे सब साथियों को मिल रहा है। मैं अपना प्रचार नहीं आभार व्यक्त करने आया हूं।
उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक मैं जो भी कर पाया हूं, वो आपके साथ और सहयोग से कर पाया हूं। इसके लिए मैं आप सबका और पूरे मध्यप्रदेश का आभार व्यक्त करता हूं। यह पूरी दुनिया देख रही है कि अपने इस सेवक के प्रचार की कमान लोगों ने खुद ही संभाल लिया है। इमरजेंसी के बाद यह पहला चुनाव है कि जो देश की जनता लड़ रही है और सरकार को दुबारा बनाने के लिए लड़ रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश के नौजवान फिर एक बार मोदी सरकार कहकर दौड़ रहे हैं तो इससे बड़ा सौभाग्य मेरे लिए क्या हो सकता है। इस चुनाव में एक तरफ महामिलवाट करने वालों की गाली गलौच और झूठ प्रपंच है तो दूसरी तरफ अपने इस सेवक पर जनता का विश्वास है। कांग्रेस कहती है कि मोदी हटाओ। लेकिन जिस गरीब को पक्का घर मिला है, वो कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार।
वहीं, पीएम ने युवाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि ये पीढ़ी देश के लिए सोचेगा और देश की बात करेगा। इसलिए उसका वोट 21 वीं सदी की उसकी खुद की जिंदगी के लिए है। उन्होंने ममता बनर्जी का नाम लिए बिना कहा कि पश्चिम बंगाल में दमनपंथी है। जहां गन के दम पर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकासपंथी है, जो विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने चार पंथियों का जिक्र किया। जिसमें नामपंथी, वामपंथी, दमनपंथी और विकासपंथी।
मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता जो दिल्ली में हैं, उन्हें सिर्फ अपनी परिवार की चिंता है। ये अपने देश को भी दांव पर लगा देते हैं। कांग्रेस के शासनकाल में दुनिया के बड़े-बड़े नेता आते थे। ये लोग उन्होंने गरीबी दिखाते थे। इस देश की इमेज इनलोगों ने सांप-सपेरों की बनाई थी। साथ ही दुनिया में भारत की गरीबी को ब्रांड बनाया था। लेकिन अब विदेशी मेहमान आते हैं तो गंगा आरती की तस्वीर देखने आते हैं। भारत के सौर्य उर्जा की शक्ति को देखने आते हैं। मोदी ने कहा कि हमने दुनिया में भारत के गौरव को दिखाया।
पीएम ने कहा कि जिस आदिवासी के घर जाकर राहुल गांधी ने टीकमगढ़ में गरीबी दर्शन कराए थे, 2014 तक उस महिला का कुछ भी भला नहीं हुआ। अब मोदी सरकार बनने के बाद उसे पक्का घर मिला है। पीएम ने कहा कि यहां ट्रांसफर उद्योग चल रहा है। चार महीने में हाल ऐसा हो गया है कि कही से भी पैसा लाओ।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सामान्य आदमी की जिंदगी ही सर्वोच्चय रक्षा है। यह वीरों की धरती है। कांग्रेस ने वादा किया है कि सत्ता में आए तो सैनिकों को मिला विशेष अधिकार हटा देंगे। देशद्रोह का कानून हटा देंगे। इनलोगों के मन में सुरक्षाबलों के लिए कोई भावना नहीं है। पीएम ने कहा कि किसी को छेड़ेंगे नहीं, अगर छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं, घर में घुसकर मारेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो