scriptलॉकडाउन में भी घर में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने पकड़ा | police caught racket | Patrika News

लॉकडाउन में भी घर में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने पकड़ा

locationग्वालियरPublished: May 12, 2021 12:10:18 am

Submitted by:

Vikash Tripathi

भिण्ड. शहर के भवानीपुरा के निकट एमजेएस कॉलेज के पीछे विनोद नगर इलाके में १० मई की देर शाम पकड़ा गया सैक्स रैकेट 15 साल से भी अधिक समय से चल रहा था। पुलिस गिरफ्त में आई सैक्स रैकेट संचालित करने की आरोपी सरगना दो महिलाओं ने पूछताछ के दौरान पुलिस को ऐसे सफेद पोश कई बड़े ग्राहकों के नाम भी लिए हैं जो इनके घर पर नहीं बल्कि अपने बताए ठिकानों पर लड़कियों को बुलाते थे।

लॉकडाउन में भी घर में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने पकड़ा

लॉकडाउन में भी घर में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने पकड़ा


डीएसपी पूनम थाना के अनुसार शारदा देवी पत्नी सर्जन सिंह गुर्जर निवासी विनोद नगर भिण्ड अपने ही घर में देह व्यापार संचालित कर रही थी। जबकि उसके साथ दूसरी आरोपी नीतू पत्नी भरोसेलाल निवासी भवानीपुरा भिण्ड बराबर की हिस्सेदार है। पकड़ी गई सैक्स रैकेट संचालन की आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह अपने ग्राहक को वीडियो कॉल के माध्यम से फेश दिखाकर दर तय करती थीं। विनोद नगर स्थित घर पर संबंध बनवाने के एवज में जितने रुपए ग्राहक से लेती उससे तीन गुनी कीमत पर ग्राहक द्वारा बताए गए ठिकाने पर लड़कियों को भेजने का काम करती थीं।
बॉक्स- तीन होटल संचालकों द्वारा कमरों का देह व्यापार के लिए कराया जा रहा था उपयोग
देह व्यापार की आरोपी सरगना शारदा गुर्जर एवं नीतू ने संयुक्त रूप से डीएसपी पूनम थापा को बताया कि वह देह व्यापार के लिए करीब एक दर्जन लड़कियों को अपने संपर्क में रखतीं हैं। ग्राहक को पहले वाट्सएप पर फोटो सेंड कर लड़कियां दिखाई जातीं बाद में उनमें से पसंद आई हुई लड़की से वीडियो कॉल पर उसका चेहरा दिखाए जाने का सिलसिला चल रहा था। विनोद नगर स्थित घर के अलावा लड़कियों को शहर के तीन अलग-अलग होटलों में भी देह व्यापार के लिए भेजा जा रहा था। संबंधित होटलों के विभिन्न कमरे देह व्यापार के लिए उपयोग होते आ रहे हैं। पुलिस ने उपरोक्त होटलों के संचालकों को कार्रवाई के लिए अपने रडार पर ले लिया है।
देह व्यापार की आरोपी दो महिलाओं को गिरप्तार कर जेल भेज दिया है। उनके द्वारा बताए गए होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
पूनम थापा, डीएसपी भिण्ड
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो